30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 4: ‘भूत बंगला’ और ‘कॉकटेल 2’ को पछाड़ा, मंडे को अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का मंडे कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम रही, इसके बावजूद फिल्म ने शानदार कमाई की है। साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
2 min read
Google source verification
Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 4 Akshay Kumar film beat cocktail 2 Bhooth Bangla monday

वेलकम टू द जंगल का चौथे दिन का कलेक्शन आया सामने

Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस से खिलाड़ी कुमार के फैंस के लिए एक और बेहद कड़क और धमाकेदार खबर आ रही है। अक्षय कुमार की मच-अवेइटेड मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वीकेंड पर थिएटर्स में गदर मचाने के बाद, इस फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी- 'मंडे टेस्ट' यानी सोमवार की अग्निपरीक्षा। और फैंस अब मंडे के आकंड़े देखकर खुश होने वाले हैं। फिल्म ने बेहद मजबूती के साथ इस चौथे दिन के टेस्ट को भी क्लियर कर लिया है।

वर्किंग डे होने के बावजूद फैमिली ऑडियंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। आइए देखते हैं कि अपने पहले सोमवार को इस फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

'वेलकम टू द जंगल' मंडे टेस्ट में हुई फेल या पास?

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की शुरुआत ही धमाकेदार रही थी। फिल्म ने 25 जून को पेड प्रिव्यू के जरिए ही 3.75 करोड़ बटोर लिए थे। इसके बाद शुक्रवार को 15.25 करोड़, शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को संडे ब्लॉकबस्टर साबित होते हुए फिल्म ने 24.75 करोड़ की धुआंधार कमाई की थी।

अब बात करें चौथे दिन यानी सोमवार की, तो वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म की कमाई में करीब 50% की गिरावट जरूर देखी गई, जो कि हर फिल्म के साथ आम बात है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने मंडे को 8.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'वेलकम टू द जंगल' का 4 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 72.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है।

बनी साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी 'फर्स्ट मंडे' फिल्म

इस 8.50 करोड़ की कमाई के साथ ही अक्षय कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य फिल्मों को पछाड़ दिया है। 'वेलकम टू द जंगल' ने अक्षय की ही अपनी दूसरी फिल्म 'भूत बंगला' (8.1 करोड़), 'कॉकटेल 2' (6.90 करोड़) और 'ओ'रोमियो' (5.10 करोड़) के फर्स्ट मंडे कलेक्शन को आसानी से धूल चटा दी है। इसी के साथ यह साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी 'फर्स्ट मंडे' ग्रॉसर बन गई है। साल 2026 के टॉप फर्स्ट मंडे कलेक्शंस की लिस्ट कुछ इस तरह है...

फिल्म का नामफर्स्ट मंडे कलेक्शन (नेट)
1. धुरंधर 266.1 करोड़
2. Border 263.59 करोड़
3. वेलकम टू द जंगल8.50 करोड़
4. भूत बंगला8.1 करोड़
5. कॉकटेल 26.90 करोड़
6. ओ'रोमियो5.10 करोड़