बॉलीवुड

जलपरी की तरह तैरती नजर आईं Mouni Roy तो खरगोश को बनाया दोस्त, मालदीव से शेयर किए खूबसूरत वीडियोज और फोटोज

मौनी रॉय (Mouni Roy) आजकल मॉलदीव में हॉलीडे मना रही हैं। उन्होंने कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Sep 30, 2020
Mouni Roy Maldives Vacation
Mouni Roy Maldives Vacation

नई दिल्ली | टीवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आजकल मालदीव (Maldives) में हॉलीडे मना रही हैं। हाल ही में मौनी ने अपना जन्मदिन मनाया है जिसे बड़े ही शानदार तरीके से उन्होंने वहां सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके साथ मंदिरा बेदी भी नजर आई थीं। वो मौनी का बर्थडे मनाने मालदीव पहुंची थी और दोनों खूब मस्ती करती हुई नजर आई थीं। अब मौनी ने कुछ और वीडियोज़ शेयर किए हैं जिसमें वो फुल ऑन इंजॉए करती हुई नजर आ रही हैं। मौनी रॉय समुद्र किनारे जलपरी जैसे तैरती हुई नजर आईं। उनके ये वीडियोज खूब वायरल (Mouni Roy Video Viral) हो रहे हैं। इसके अलावा वो खरगोश को खाना खिलाती भी दिखीं।

मौनी रॉय ने अपना जन्मदिन नीले समंदर किनारे मनाया जहां उनका सेलिब्रेशन अभी भी चल रहा है। रेत पर हैप्पी बर्थडे मौनी लिखा गया। मौनी ने कुछ वीडियोज और फोटोज अपने इंस्टाग्राम (Mouni Roy Instagram) पर शेयर किए हैं। मौनी ने इस पोस्ट में एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। मौनी ने लिखा- मेरे जन्मदिन के साथी। गौतम बुद्धा ने एक बार कहा था- खुद के ऊपर इनवेस्ट करो, ध्यान करो, पढ़ो, हेल्दी खाओ, पानी पीओ, अपनी बॉडी को मूव कराओ, नेचर के साथ समय बिताओ और आराम करो।

मौनी ने आगे लिखा- गौतम बुद्धा ने ये भी कहा है कि अपनी लाइफ में किसी को दोषी ना ठहराओ। अच्छे लोग आपको खुशियां देंगे। बुरे लोग आपको अनुभव देंगे। खराब लोग आपको सबक सिखा जाएंगे। और बेस्ट लोग आपको यादें देंगे। मैं अपने सभी दोस्तों की बहुत आभारी हूं मुझे इतने सालों से झेलने के लिए और मुझे इतना प्यार करने के लिए। धन्यवाद।

मौनी रॉय के वीडियोज (Mouni Roy Video) को खूब पसंद किया जा रहा है। कहीं वो खरगोश को खाना खिलाते हुए दिख रही हैं तो कहीं वो पूल के किनारे बिकिनी में सूरज की रोशनी का मजा ले रही हैं। एक तस्वीर मौनी ने शाम की भी शेयर की है जिसमें वो रात के चांद को देखती हुई नजर आ रही हैं। मौनी की ये अदा फैंस को खूब पसंद आ रही है।

Published on:
30 Sept 2020 05:17 pm
Also Read
View All
एक्टिंग छोड़ इलाहाबाद वापस जाना चाहते थे अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री बिंदु ने किया खुलासा, बोलीं- फ्लॉप पर फ्लॉप हो रही थीं फिल्में

“पिता ने चेताया था हिंदू-मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं”, फराह नाज संग तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह

कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

न कोई गॉडफादर, न कोई PR स्टंट! 20 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने हासिल किया था वो मुकाम जिसके लिए तरसते हैं स्टार्स

परवीन बाबी के आखिरी दिनों पर दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने की बात, बोलीं- हर बात में अमिताभ बच्चन का लेती थीं नाम