
जब से मौनी रॅाय टीवी इंडस्ट्री की नागिन बनी हैं तब से उन्होंने हर घर में राज किया है। और अब उनका करियर और ऊंची बुलंदियों पर जा पहुंचा है।अभी कुछ दिन पहले ही तो खबर मिली थी की मौनी रॅाय अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती दिखाई देंगी। और अब एक और खुशखबरी सुनने को मिल रही है।
खबर है कि मौनी गोल्ड फिल्म के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म में मौनी एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में मौनी नेगेटिव रोल करती दिखेंगी।
छोटे पर्दे पर नागिन जैसे शो से हिट होने वाली खूबसूरत मौनी ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर बात शुरू कर दी है। अगर फिल्म की बात की जाए तो बता दें की निर्माता करण जौहर ने तो अभी से अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट भ्रमास्त्र पर काम करना शुरु कर दिया है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन , रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड किरदारों में नजर आने वाले हैं।
कहा जा सकता है की ये फिल्म बॅालीवुड के टॅाप ,स्टार्स की फिल्म होने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब ये तीनों कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हाल में करण जौहर ने इस फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की।
यह फिल्म 2019 में रिलीज की जाएगी। बता दें इस फिल्म के बारे में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए बताया।
जैसा की देखने से लग रहा है करण की ये फिल्म एक मेगा प्रोजेक्ट है। यही वजह है की इसका बजट भी काफी बड़ा है। इस फिल्म को करीब 100 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। करण की इस फिल्म की कहानी एक फेंटेसी, एडवेंचर और प्यार की ट्रिलॉजी होगी। फिल्म का अनुमानित बजट 100 करोड़ के करीब है और यह करण की किसी भी फिल्म के बजट से ज्यादा है। दरअसल इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। इस फिल्म को लेकर अयान की रणबीर और आलिया के साथ कई मुलाकातें हो चुकी हैं।कहा जा रहा है कि ये फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज होगी।