बॉलीवुड

अब अक्षय बताएंगे सोनाक्षी और सिद्धार्थ से जुड़े इस इत्तेफाक का सच, पोस्टर हुआ रिलीज…

अब अक्षय बताएंगे सोनाक्षी और सिद्धार्थ से जुड़े इस इत्तेफाक का सच, पोस्टर हुआ रिलीज...
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 1:22 PM IST
ittefaq
ittefaq

बता दें खबर आ रही है की धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म इत्तेफाक जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। बता दें इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में एक्टर अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।

फिल्म का फर्स्ट लुक 30 जून को ही जारी कर दिया गया था। अब इसके पोस्टर्स सामने आए हैं। बता दें ये फिल्म 70 के दशक में आई यश चोपड़ा की इत्तेफाक का रीमेक है। बता दें सिद्धार्थ, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना ने हाल में इस फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इन पोस्टर्स के साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कुछ बाते कहीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्टर अपलोड करके लिखा,-मैं उस क्राइम का दोषी हूं, जो मैंने किया ही नहीं। मेरी कहानी का इंतजार करें।

इसके बाद सोनाक्षी ने एक पोस्टर डालकर लिखा,- मैं एक विक्टिम हूं, जिस पर क्रिमिनल होने के आरोप लगे हैं, क्या आप मेरी स्टोरी नहीं सुनना चाहेंगे? पोस्टर में दिखाए गए लुक में सोनाक्षी काफी सीरियस नजर आ रही हैं।

इसके बाद धर्मा प्रोडक्शन्स के पेज पर एक अक्षय खन्ना का एक पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें लिखा था की,-He trusts no one and suspects everyone! He only wants the TRUTH!

फिल्म का एसा आगाज देखकर ही एसा लगता है की फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है। बता दें निर्देशक अभय पहले इस फिल्म का नाम it happend one night रखने वाले थे लेकिन बाद में इसका नाम ऑरिजनल फिल्म पर ही रखा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस फिल्म को करण जौहर और शाहरुख खान मिलकर प्रड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म रेड चिलीज और धर्मा प्रोडक्शन्स मिलकर बना रहा है। फिल्म को 3 नवम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा।

Published on: