बॉलीवुड

Big News: अक्षय की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा

अक्षय की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2017, 12:45 PM IST
ishaambani
ishaambani

अंबानी परिवार का ग्लैमर जगत से लगाव जग जाहिर है। इंबानी परिवार में कोई भी फंक्शन होता है, तो वहां बॉलीवुड के दिग्गजों का जमावबाड़ा आम बात है। इसका ताजा उदाहरण है गणेश चतुर्थी, जब बच्चन परिवार से लेकर सभी खान स्टार की मौजूदगी देखी गई। बॉलीवुड की टीना मुनीम अंबानी परिवार की बहू हैं। ऐसे में यदि देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बॉलीवुड में कदम रखती हैं, तो इसमें हैरानी कैसी...। वैसे भी वो बॉलीवुड में जिस क्षेत्र से जुडऩे जा रही हैं, वही उनका पेशा है। जी हां, ईशा बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री नहीं, बल्कि प्रोड्यूयर के तौर पर कदम रख रही हैं।

खबरों की मानें, तो डायरेक्टर करण जौहर के संग मिलकर ईशा अब फिल्म निर्माण का काम करेंगी। ईशा ने करण के साथ जिस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए हाथ मिलाया है, उसका नाम है ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी।’ यानी जिस फिल्म को पहले करण जौहर और सलमान मिलकर प्रोड्यूस करने वाले थे, उसी फिल्म से अब ईशा भी जुड़ गई हैं।

सलमान ने हाल ही इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। इस फिल्म अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों करण जौहर के घर मीटिंग हुई, जिसमें अक्षय कुमार और ईशा अंबानी भी मौजूद थीं। ईशा को यह प्रोजेक्ट अच्छा लगा है। अक्षय, करण और रेशमा शेट्टी की फाइनल मीटिंग 29 अगस्त को अक्षय के घर पर हुई थी।

बता दें कि 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' पर करण-अक्षय के अलावा राजकुमार संतोषी और अजय देवगन भी फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में अजय 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों के 10,000 अफगान सिपाहियों से लोहा लेते दिखाई लेंगे।

एक नजर ईशा के बार में...
-साल 2008 में 16 साल की ईशा उस समय सबसे पहले सुर्खियों में आई थीं, जब फोब्र्स की लिस्ट ने उन्हें रइस वारिसों की सूची में रखा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी का नाम फोब्र्स की टॉप 10 अरबपति उत्तराधिकारियों की सूची में शामिल किया गया था।

-साल 2016 में ईशा ने फेमिना मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बताया गया था कि यह फोटोशूट दुनिया के सबसे महंगे घर एंटीलिया में किया गया था।

-ईशा बिजनेस के अलावा सामाजिक कार्यो में भी बेहद सक्रिय रहती हैं।

-रिलांयस जियो की धमाकेदार लॉन्चिंग के पीछे ईशा अंबानी का भी अहम रोल है। वो जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं।

-ईशा अंबानी ने 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल