बॉलीवुड

‘इन्हें सबक सिखाना जरूरी…’, Aamir Khan की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चल रहे विवाद पर बोले Mukesh Khanna

सोशल मीडिया पर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करनी का मांग तेज होती जा रही है। इसी बीच मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी इस मामले पर एक बड़ा बयान दिया है। एक्टर ने फिल्म को बायकॉट करने के पर कहा कि इन्हें सबक...
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2022, 3:31 PM IST
Aamir Khan की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चल रहे विवाद पर बोले Mukesh Khanna
Aamir Khan की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चल रहे विवाद पर बोले Mukesh Khanna

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं, जिसके लिए एक्टर और उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लगातार बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं, जिससे आमिर खान भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई दिनों से लगातार आमिर की फिल्म ट्रेंड कर रही है।

इस बीच माहाभारत से लेकर शक्तिमान जैसे टीवी शो में फेमस किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी इस मामले पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बायकॉट क्यों हो रहा है? मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर करते हुए शुरुआत में फिल्म के विरोध में बोल रहे लोगों की कुछ क्लिप लगाई है। इसके बाद एक्टर कहते हैं कि 'वे फिल्म के बायकॉट में नहीं जाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 'नए तारक मेहता आ जाएंगे', Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah प्रोड्यूसर ने शैलेश लोढ़ा के जाने पर कही ये बात


वो फिल्म अपने मनोरंजन के लिए देखते हैं और कुछ शिक्षा भी पाते हैं, जो सालों से होता आ रहा है, लेकिन विरोध किस बात का। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में छवि बहुत जरूरी है और अगर आपने उस छवि को खराब किया या आप कोई गैर जिम्मेदार हरकत कर देते हैं या फिर कुछ और, तो आपकी छवि गिर जाती है, जिससे लोग भड़क जाते हैं'। मुकेश खन्ना वीडियो में आगे कहते हैं कि 'आमिर ने एक बचकानी बात कह दी थी कि मेरी पत्नी ने रात को कहा था कि हम इस देश से खुश नहीं है। आमिर की इन बातों पर देश ने कहा था कि जाएं और पाकिस्तान में रहे। लोगों की ये प्रतिक्रिया आम है'।


मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि 'मैं हमेशा से कहता हूं कि फिल्म को देखें बिना बायकॉट मत करो, लेकिन मैं महसूस कर पा रहा हूं कि हमारा हिंदू समाज अब जाग रहा है। हमने कभी अपने धर्म को सीरियसली नहीं लिया, लेकिन अब ऐसे लोगों का विरोध हो रहा है, जिनका आज तक नहीं हुआ। इस स्थिति को देखकर दूसरे धर्म के लोग कह रहे हैं कि हिंदू लोग सांप्रदायिक क्यों हो रहे हैं। हिंदू करता है तो सांप्रदायिक। दूसरा करता है तो नहीं। ये कोई बात नहीं है'। बता दें कि आमिर की ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' (Forrest Gump) का हिंदी रीमेक है।

यह भी पढ़ें: इस पॉलिटिशियन के घर की बहु बनने वाली हैं Hansika Motwani, सात फेरे लेने की है ये तारीख

Published on: