बॉलीवुड

किसान आंदोलन: ट्वीट कर Mukesh Khanna ने साधा रिहाना, मिया खलीफा, और ग्रेटा पर निशाना, बोलें- ‘करोड़ों कमाने वाले क्या जानें किसानों का दर्द’

किसान आंदोलन पर बोले मुकेश खन्ना ( Mukesh Khanna ) रिहाना ( Rihanna ) , मिया खलीफा ( Mia Khalifa ) और ग्रेटा थनबर्ग ( Greta Thunberg ) पर साधा निशाना बोलें-करोड़ों कमाने वाले नहीं महसूस कर सकते किसानों का दर्द
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2021, 3:14 PM IST
Mukesh Khanna Tweet Against Rihanna, Mia Khalifa, Greta Thunberg
Mukesh Khanna Tweet Against Rihanna, Mia Khalifa, Greta Thunberg

नई दिल्ली। देश में करीबन दो महीनों से किसान आंदोलन चल रहा है। ऐसे किसान आंदोलन को लेकर दो गुट नज़र आ रहे हैं। जिसमें एक गुट किसानों के समर्थन में खड़ा हुआ नज़र आ रहा है। तो दूसरा गुट किसानों के विपक्ष में। ऐसे में अब देश ही नहीं विदेशों में भी किसान आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ समय पहले अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के सपोर्ट में ट्वीट किए थे। जिस पर जमकर बवाल हुआ था। अब इस पर शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना का रिएक्शन भी सामने आया है।

लंबे समय से किसान आंदोलन पर चुप्पी साधे मुकेश खन्ना ने विदेशी महिलाओं को जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना गया कि वह लोग हमारे देश के मुद्दों के बारें में बात कर रहे हैं। जिन्हें यहां का कुछ पता ही नहीं है। वीडियो में मुकेश खन्ना यह भी कह रहे हैं कि 'पहले ही किसान आंदोलन का रूप पूरी तरह से बदल गया है। ऐसे में विदेश स्टार्स भी इस मुद्दे पर मिर्च मसाला लगाकर बातें कह रहे हैं। वहीं कोई कह रहा था कि सरकार कुछ सुन ही नहीं रही है, लेकिन दुनिया इसका संज्ञान ले रही है। मुकेश खन्ना आगे कहते हैं कि वह पूछना चाहते हैं कि कौन सी दुनिया? यहां पर मुकेश खन्ना रिहाना और मिया खलीफा पर ताना कसते हुए कहते हैं कि पॉप कल्चर की दुनिया या फिर एडल्ट फिल्मों की दुनिया।'

मुकेश खन्ना ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि 'पहली बात तो यह सभी लोग बाहरी हैं। ऐसे में इन्हें आंतरिक मुद्दों पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है।' वह आगे कहते हैं कि 'यह लोग एक गाना गाने का 50 करोड़ रुपए लेती हैं। इन्हें किसानों के दर्द का क्या पता और क्या पता किसान आंदोलन पर भी ट्वीट करने के लिए इन्हें करोड़ों रुपए दिए गए हों।' यहां पर मुकेश खन्ना ने ग्रेटा पर तंज कसते हुए कहा कि 'जैसे ग्रेटा की जल्दबाजी में इनका सारा प्लान भी लीक हो गया है।'

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन