बॉलीवुड

Shaktiman: ‘वंदे मातरम’ होना चाहिए नेशनल एंथम, ‘जन गण मन’ क्वीन एलिजाबेथ के श्रद्धांजलि में लिखा गया था! मुकेश खन्ना ने उठाया सवाल

Mukesh Khanna: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने नेशनल एंथम बदलने की बात कही है।
2 min read
Aug 16, 2026
Mukesh Khanna National Anthem Statement
शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना का बयान- ‘जन गण मन’ नहीं, ‘वंदे मातरम’ हो नेशनल एंथम (इमेज सोर्स: ANI)

Mukesh Khanna National Anthem Statement: मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। ‘शक्तिमान’ फेम एक्टर ने इस बार देश के राष्ट्रगान को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए।

दरअसल, मुकेश खन्ना ने यह बात न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने दावा किया कि ‘जन गण मन’ ब्रिटिश शाही परिवार के सम्मान में लिखा गया था।

‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाने की मांग

मुकेश खन्ना ने कहा कि वह पहले भी ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाने की बात कह चुके हैं। ‘वंदे मातरम’ देश की भावना और स्वतंत्रता आंदोलन से गहराई से जुड़ा हुआ है। ‘वंदे मातरम’ को देशभर में और ज्यादा प्रमुखता मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ‘वंदे मातरम’ पर करीब सात मिनट का एक गाना रिकॉर्ड किया है।

‘जन गण मन’ पर क्या बोले मुकेश खन्ना?

मुकेश खन्ना ने ‘जन गण मन’ को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने इसे राष्ट्रगान के रूप में हटाने की मांग तक कर दी। उन्होंने बातचीत में साफ-साफ कहा कि ‘जन गण मन’ क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने के लिए लिखा गया था। इसी आधार पर उन्होंने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाने की मांग रखी।

पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं

मुकेश खन्ना इससे पहले भी अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। वह अक्सर फिल्मों, कॉमेडी और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं।

'वंदे मातरम' को लेकर बढ़ा विवाद

दूसरी तरफ ‘वंदे मातरम’ को लेकर कर्नाटक में नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता विकास पुत्तूर ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

भाजपा नेता का आरोप है कि 15 अगस्त को दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ के सम्मान में कथित तौर पर अनादर हुआ। उनके मुताबिक, कार्यक्रम में सोनिया गांधी मौजूद थीं और उन्होंने गीत को बीच में रोकने के लिए कहा।

भाजपा नेता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की

विकास पुत्तूर कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह घटना जानबूझकर की गई हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले में राजनीतिक दबाव के बिना जांच करने की अपील की। पुत्तूर ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, तो वह हाईकोर्ट में निजी शिकायत दर्ज कराएंगे।

अपनी शिकायत में उन्होंने ‘वंदे मातरम’ के ऐतिहासिक महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन से गहराई से जुड़ा रहा है।

भारत में ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त है। वहीं, ‘जन गण मन’ देश का राष्ट्रगान है। दोनों को राष्ट्रीय महत्व प्राप्त है। अब सोनिया गांधी को लेकर की गई इस शिकायत के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ने की संभावना है।

Updated on:
16 Aug 2026 06:11 pm
Published on:
16 Aug 2026 06:11 pm