बॉलीवुड

जैकलीन फर्नांडीज की मदद से खुश मुंबई पुलिस, ट्वीट कर किया शुक्रिया अदा

कोरोना काल में एक्ट्रेस जैक्लीन फर्नांडीज लोगों के साथ-साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद कर रही हैं। उनका यह अंदाज देख मुंबई पुलिस उनसे काफी इम्प्रेस हो गई हैं। मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया है।
2 min read
Mumbai Police Thanks To Jacqueline Fernandez For Helping In Covid-19
Mumbai Police Thanks To Jacqueline Fernandez For Helping In Covid-19

नई दिल्ली। इस वक्त देश कोरोनावायरस के सकंट से लड़ रहा है। कोरोना के चलते देश की हालत बद से बदतर हो गई है। ऐसे में मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे आ रहे हैं। सेलेब्स महामारी से पीड़ित लोगों की ही नहीं बल्कि फ्रंटलाइन वर्कर्स की भी मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का भी नाम शामिल हो चुका है। हाल ही में जैकलीन ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।

जैकलीन फर्नांडीज ने किया मुंबई पुलिस का धन्यवाद

कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस जैकलीन ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा किए गए तमाम कामों के लिए उनका धन्यवाद किया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीट अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह मुंबई पुलिस को सलाम करती हैं और अपना कर्तव्य को यूं निभाते रहे। फिर चाहे बारिश आए, तूफान आए। जैकलीन ने आगे लिखती हैं कि वह मुंबई पुलिस का हर उस चीज़ के लिए धन्यवाद करती हैं। जो वह उनके लिए करते हैं। आपको बता दें एक्ट्रेस मुंबई पुलिस में रेनकोट भी बांटे हैं।

मुंबई पुलिस ने भी किया जैकलीन और फाउंडेशन का शुक्रिया अदा

जैकलीन के साथ-साथ मुंबई पुलिस बन ने भी जैकलीन को उनके योगदान के लिए उनका धन्यवाद कहा है। मुंबई पुलिस बल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'जैसे-जैसे जून पास आ रहा है। मुंबई मानसून के लिए खुद को तैयार कर रहा है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट में जैकलीन और योलो फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए उनके बहुमूल्य योगदान और कर्मियों को महामारी के साथ-साथ मानसून में भी सुरक्षित रहने में मदद देने के लिए उनका धन्यवाद कहा। पोस्ट में मुंबई पुलिस ने हैशटैग स्ट्रांगर टूगेदर का इस्तेमाल किया गया है।

जैकलीन फर्नांडीज के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही वह फिल्म 'सर्कस', 'भूत पुलिस', 'किक 2', 'अटैक' और 'बच्चन पांडे' में दिखाई देंगी। वैसे आपको बता दें फिल्म 'राधे' में उनका एक डांस नंबर देखने को मिला था। इस गाने में उनकी खूबसूरत अदा ने सबका दिल जीत लिया है।

Published on:
23 May 2021 07:05 pm