बॉलीवुड

Vijay Deverakonda के बयानों पर भड़के थिएटर के मालिक, बोले- ‘You Are Anaconda’

हाल में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'लाइगर' रिलीज हुई है। एक्टर ने बायकॉट ट्रेंड को लेकर एक बयान दिया था, जिसका सीधा असर उनकी फिल्म पर पड़ा। इसी बीच गेयटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई (Manoj Desai) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

2 min read
Aug 28, 2022
Vijay Deverakonda के बयानों पर भड़के थिएटर के मालिक
Vijay Deverakonda के बयानों पर भड़के थिएटर के मालिक

साउथ में 'अर्जुन रेडी' और 'गीता गोविंदम' जैसी हिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने हाल में फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'लाइगर' से अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू दिया है। इस फिल्म को साउथ डायरेक्टर पुरी जग्गनाथ द्वारा निद्रेशित किया गया है। इस फिल्म में विजय के साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) नजर आ रही हैं। इस फिल्म को हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया था, लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले एक्टर ने बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर अपनी बात रखी थी।

इसके बाद माना जा रहा है कि उनका एटीट्यूड और बयानों ने उनकी फिल्म की कमाई पर सीधा असर डाला है। इस फिल्म को पहले दिन लोगों का मिक्स रिव्यू मिला था, लेकिन दो दिन के विकेंड पर फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ रहा है। 125 करोड की लागत में तैयार हुई इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं की।

ऐसे में गेयटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई (Manoj Desai) ने एक्टर की हरकतों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद एक्टर को उनसे पर्सनली मिलना पड़ा। थिएटर के मालिक का ये वीडियो तेजी से सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर से एक्टर बने Irfan Pathan की 'कोबरा' का क्या आपने देखा दमदार ट्रेलर?


वीडियो में मनोज देसाई साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के बयानों पर बात करते नजर आ रहे हैं, जिसमें वो कहते हैं कि 'सबसे पहले मैं फिल्म के हीरो से कहना चाहता हूं। हमारी फिल्म को बॉयकॉट करो। ये कहकर आप स्मार्टनेस क्यों दिखा रहे हैं? आपने कहा कि लोग सिनेमाघरों में नहीं देखेंगे, लेकिन टीवी पर देखेंगे या ओटीटी पर देखेंगे, अगर ऐसा ही रहा तो लोग ओटीटी पर भी फिल्म नहीं देखेंगे'।

'आपके इस तरह के व्यवहार ने हमें मुश्किल में डाल दिया है और इसका असर हमारी एडवांस बुकिंग को प्रभावित कर रहा है। मिस्टर विजय आप एनाकोंडा हैं कोंडा कोंडा नहीं। आप एनाकोंडा की तरह बात कर रहे हैं। विनाश काले विपरीत बुद्धि जब विनाश का समय करीब आता है, तो मन काम करना बंद कर देता है और आप वो ही कर रहे हैं। वैसे भी, ये आपकी इच्छा है। विजय आप घमंडी हो गए हैं'।


इस बीच एक्टर विजय देवरकोंडा थिएटर के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई से मिलने भी पहुंचे। एक्टर ने मनोज देसाई से मिलक अपने बीच की मिसअंडस्टेंडिंग को कलियर किया, जिसके बाद मनोज ने अपने हाल के एक वीडियो में विजय देवरकोंडा की तारीफ की और बताया कि वो उनसे मिलने पहुंचे थे।

बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए कहा था कि 'लोग फिल्म देखने सिनेमाघरों में नहीं जाएंगे। इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वो बाद में फिल्म को टीवी पर देखेंगे या ओटीटी पर जाकर देखेंगे'। उनके इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई।

यह भी पढ़ें:'तौबा-तौबा कान खराब...', जब Alia Bhatt ने गाया 'ब्रह्मास्त्र' का गाना; यूजर्स करने लगे ऐसे कमेंट्स

Published on:
28 Aug 2022 12:39 pm