बॉलीवुड

Mumtaz In Pakistan: पाकिस्तान ट्रिप पर पहुंचीं मुमताज, फवाद खान-राहत फतेह अली के साथ किया एन्जॉय, सोशल मीडिया पर दिखाई झलक

Mumtaz In Pakistan: एक्ट्रेस मुमताज ने इंस्टाग्राम पर पकिस्तान की ट्रिप की फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।

less than 1 minute read
Apr 20, 2024
एक्ट्रेस मुमताज पाकिस्तान ट्रिप

Mumtaz In Pakistan: मशहूर एक्ट्रेस मुमताज पड़ोसी देश पकिस्तान की ट्रिप को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पाकिस्तान ट्रिप की फोटोज और वीडियोज शेयर किये हैं।

मुमताज ने 19 अप्रैल को पाकिस्तान के फेमस एक्टर फवाद खान (Pakistani actor Fawad Khan) के साथ पोज देते हुए फोटोज शेयर की है। एक फोटो में फवाद खान और और मुमताज सोफे पर बैठकर पोज देते हुए बात कर रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों कैमरे की ओर देख रहे हैं।

मुमताज ने फेमस सिंगर राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) के साथ पोज देते हुए फोटो शेयर किया है। मुमताज ने कुछ और फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिसमें राहत फतेह अली खान बाकी सिंगर्स के साथ अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए महफिल जमा रहे हैं।

मुमताज ने सिंगर गुलाम अली खान के साथ भी फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस फोटो में सिंगर का हाथ पकड़कर रखा है। मुमताज ने गुलाम अली खान के कंधे पर सर रखा हुआ है।

मुमताज का करियर

मुमताज ने 1958 में फिल्म ‘सोने की चिड़िया’ से डेब्यू किए था। मुमताज ने इस फिल्म के बाद ‘दो रास्ते’, ‘रोटी’, ‘लोफर’, ‘आप की कसम’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। सालों बाद एक्ट्रेस फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। मुमताज अभी पाकिस्तान की ट्रिप एन्जॉय कर रही हैं और वहां से एक्ट्रेस वीडियोज, फोटोज सोशल मीडिया [पर शेयर कर रही हैं। मुमताज

Updated on:
20 Apr 2024 11:01 am
Published on:
20 Apr 2024 10:52 am
Also Read
View All

अगली खबर