बॉलीवुड

B’day spl: राजघराने की बहू मुनमुन सेन ने परदे पर बिकिनी लुक से मचा दिया था हड़कंप, चर्चे पर रहे रोमांस…

90के दशक की एक्ट्रेस मुनमुन सेन का जन्म 28 मार्च 1978 में कोलकाता के एक रईस हिन्दू परिवार में हुआ। मुनमुन सेन एक अभिनेत्री होने के साथ समाजसेविका भी हैं।

2 min read

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में अपने हॉट अंदाज का जादू बिखरेने वाली मुनमुन सेन को पहचान बताने के लिए किसी नाम की जरूरत नही है 90के दशक की वो एक सी अदाकारा थी जिसने बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज से तहलका मचा दिया था। जिस दौरान अभिनेत्रियां शादी के बाद इस इंडंस्ट्री को छोड़ देने के लिए मजबूर हो जाती है उस दौरान इस अभिनेत्री ने शादी के बाद अपने फिल्मी करियर शुरू किया था। और पहली संतान के होने पर ही उनके बोल्ड अंदाज वाले सीन ने सुर्खियां बटोरी थी।

आज मुनमुनसेन अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही है। जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें..

शानशौकत से भरी जिंदगी

मुनमुन सेन का जन्म 28 मार्च 1978 में कोलकाता के एक रईस हिन्दू परिवार में हुआ। उनकी मां हिंदी व बंगाली सिनेमाजगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन थीं। और पिता एक रईस व्यापारी थे। इतना ही नही इनके दादा दीनानाथ सेन त्रिपुरा की सरकार में मंत्री हुआ करते थे।

विदेश को छोड़ स्वदेश में की अपनी पढ़ाई

मुनमुन की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई लोरेटो कॉन्वेंट शिलॉन्ग में हुई इसके बाद वो स्नातक की डिग्री हासिल करने से लिए लंदन चली गई। और वहां के समरविल कॉलेज ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया। लेकिन उनका मन विदेश की धरती पर नही लगा और वापस अपने देश लौट आईं। फिर उन्होनें जाधवपुर यूनिवर्सिटी से ही स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

विरासत में मिली एक्टिंग
मुनमुन की मां सुचित्रा सेन का भारतीय सिनेमा में बहुत बड़ा नाम रहा है। इसलिये मुनमुन को भी एक्टिग का शौक बचपन से रहा था । और विरासत में मिली इस कला को उन्होनें बाखूबी निखारा भी।

पेंटिंग का शौक
मुनमुन को पढ़ाई में जितनी रुची थी उससे कही ज्यादा कला में भी उतनी ही रुचि थी। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने चित्रकारी पर अपना हुनर दिखाया। उन्हें चित्रकारी की ऐसी लत लगी की अक्सर सारे सारे दिन वे पेंटिंग ही करती रहती थीं। उन्हें पुरानी वस्तुएं इकट्ठा करने का भी बहुत शौक था।

सरकारी स्कूल में शिक्षिका बनीं
मुनमुन एक अच्छी शिक्षिका भी बनी। उन्होंने बालीगंज के ही एक सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाना भी शुरू किया। वह बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा दिया करती थीं। और फिर वे समाज सेवा की ओर धीरे धीरे मुडने लगी। ।


शादी के बाद फिल्मों में एंट्री
मुनमुन सेन की शादी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले भारत देव वर्मा से हुई थी। और शादी के बाद मुनमुन ने अपने करियर की। उन्होंने दो बेटियों राइमा सेन और रिया सेन को जन्म दिया। उनकी दोनों ही बेटियों ने भी भारतीय सिनेमा में खूब काम किया।

बोल्ड सीन देकर मचाया हंगामा

मुनमुन ने साल 1984 में आई फिल्म 'अंदर बाहर' से हिंदी सिनेमा से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। मुनमुन की ये पहली फिल्म थी और उन्होंने इस फिल्म में ही बहुत बोल्ड अवतार दिखाया।

कई भाषाओं की फिल्मों में काम

मुनमुन ने हिंदी सिनेमा की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ भी फिल्म '100 डेज' में काम किया।मुनमुन ने ना केवल हिंदी फिल्मों में , बल्कि बंगाली, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

Updated on:
28 Mar 2020 10:20 am
Published on:
28 Mar 2020 10:10 am
Also Read
View All