बॉलीवुड

लॉकडाउन के बीच मशहूर संगीतकार प्रीतम पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरा परिवार भी सदमें में

मशहूर संगीतकार प्रीतम के पिता का निधन, 2 साल से थे इस गंभीर बीमारी से पीड़िता, ये लोग हुए अंतिम संस्कार में शामिल...
2 min read
• •
Updated: 27 May 2020, 11:39 AM IST
Pritam chakraborty father died
Pritam chakraborty father died

बॉलीवुड को वर्ष 2020 कुछ खास रास आता नहीं दिख रहा है। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में इंडस्ट्री में मातम छाया रहा है। पहले इरफान खान,ऋषि कपूर, अक्षय कुमार कजिन सचिन कुमार, शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज का अहम सदस्य अभिजीत, सलमान खान की फिल्म 'रेड' के अभिनेता मोहित बघेल और कई टीवी स्टार्स इस दुनिया को छोड़कर चले गए। अब बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार प्रीतम चक्रवती ( music composer pritam chakraborty ) के पिता प्रबोध चक्रवर्ती ( prabodh chakraborty ) भी इस दुनिया में नहीं रहे।

परिवार के बीच ली अंतिम सांस
प्रबोध चक्रवर्ती ने मुंबई के अंबोली में अपने परिवार और संगे संबंधियों के बीच अंतिम सांस ली। देश में फैले कोरोना की वजह से सिर्फ परिवार के लोगों ने ही उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।

2 साल से थे बीमार
प्रीतम के पिता पिछले दो साल से पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। बीमारी बढ़ने की वजह से उन्हें तीन महीेने पहले अंबोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 86 वर्ष के थे।

परिवार के लोग ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए
कोरोना वायरस के चलते प्रीतम के पिता के अंतिम संस्कार में सिर्फ उनके परिवार के ही लोग शामिल हुए। प्रीतम हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त संगीतकारों में से एक हैं।

'83' में म्यूजिक देने वाले हैं प्रीतम
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में प्रीतम म्यूजिक देने वाले हैं। इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भी म्यूजिक देंगे। वहीं अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी प्रीतम ने म्यूजिक दिया है।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव