बॉलीवुड

करियर का पहला और आखिरी गाना ‘भाईजान’ के नामकर वाजिद खान ने दुनिया को कहा अलविदा

Wajid Khan Death : 42 साल के थे वाजिद खान, भाई साजिद के साथ मिलकर दिए कई हिट गानें साजिद-वाजिद की टूटी जोड़ी, बॉलीवुड में छाया सन्नाटा
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 11:36 AM IST
wajid1.jpg
Wajid Khan Death

नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान (Music Director Wajid Khan) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 42 साल के थे। बॉलीवुड के भाईजान से उनके खास ताल्लुख थे। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर उनके लिए कई सुपरहिट गानें बनाएं। इनमें तेरे नाम, दबंग और गर्व जैसी सुपरहिट फिल्मों के कई धमाकेदार गाने शामिल थे। ईद पर रिलीज हुआ गाना भाई भाई भी उन्होंने ही बनाया था, लेकिन इस आखरी गाने के बाद वाजिद के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर साजिद-वाजिद (Sajid-Wajid) की जोड़ी टूट गई। वहीं भाईजान ने अपना बेहद अजीज खो दिया, अब शायद उनके जेहन में ये आएगा कि आखिरकार अब वो किसे भाई-भाई कहेंगे।

मालूम हो कि मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन कोरोना वायरस की वजह से हुआ है। वह पहले से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। कुछ महीनों पहले ही उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। चूंकि उनके शरीर में इम्युनिटी लेवल कम थी, इसलिए डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। वाजिद खान के अचानक यूं दुनिया से चले जाने पर पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। लोग इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं।

1998 में शुरू हुआ था करियर
म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद की जोड़ी ने 1998 में फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने बॉलीवुड के प्रेम यानी सलमान खान के लिए गाने कंपोज किए थे। तब से ही दोनों सलमान के फेवरेट बन गए। उन्होंने सलमान के लिए मेरा ही जलवा, फेविकॉल से, हमको पीनी है पीनी है जैसे मशहूर पेपी नंबर्स दिए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।

Bigg Boss का टाइटल ट्रैक भी बनयाा
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान के मशहूर रियलटी शो Bigg Boss 4 और Bigg Boss 6 के लिए भी काम किया है। उन्होंने इसका टाइटल ट्रैक बनाया था। इसके अलावा वाजिद ने पार्टनर, एक था टाइगर, वांटेड जैसी फिल्मों में अपनी आवाज़ भी दी थी।

भाईजान के फार्म हाउस में हुई थी शूटिंग
साजिद-वाजिद का सलमान से दोस्ताना रवैया था। तभी अक्सर वे उनके घर और खास जगहों पर जाया करते थे। ईद के मौके पर समाज में भाईचारे का संदेश देने के लिए भाई-भाई गाना बनाया गया था। इस गाने को सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर शूट किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव