बॉलीवुड

Namaste England Trailer 2: अर्जुन गैरकानूनी ढंग से पहुंचे परिणीति को मनाने इंग्लैंड, करने लगे दूसरी शादी की तैयारी

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' अक्षय की मूवी 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है।
less than 1 minute read
Oct 09, 2018
Arjun And  parineeti
Arjun And parineeti

परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है। इसमें वह परिणीति को इंग्लैंड से वापस लाने के लिए गैरकानूनी ढंग से पहुंच जाते हैं और दूसरी शादी की तैयारी करने लगते हैं। इससे पहले फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें अर्जुन और परिणीति का पनपता प्यार और शादी देखने को मिली थी। इसके अलावा तीन गाने 'भरे बाजार...', 'तेरे लिए...' और 'प्रोपर पटोला...' सॉन्ग जारी किया है। इन सभी को फैंस से काफी अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं।

अर्जुन गैरकानूनी ढंग से पहुंचे लंदन

फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के ट्रेलर में अर्जुन, परिणीति को लंदन से वापस लाने के लिए कानूनी और गैरकानूनी ढंग से जाने के लिए तैयार होते हैं। आखिर में वह इललीगल तौर पर लंदन पहुंच जाते हैं। वहां वह परिणीति को वापस लाने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन वो उनके साथ आने से इंकार कर देती हैं। वहीं अर्जुन भी लंदन में ही बसने की जिद्द कर लेते हैं और दूसरी शादी की तैयारी करने लगते हैं। वीडियो के आखिरी में उनकी इन सभी प्रतिक्रियाओं को देख परिणीति को गुस्सा आने लगता है।

'नमस्ते लंदन' का है सीक्वल

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' अक्षय की मूवी 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। इसमें अक्षय की पत्नी के किरदार में कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आई थीं। वैसे ही इस सीक्वल में अर्जुन की पत्नी की भूमिका में परिणीति चोपडा़ हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक और ड्रामा मूवी है। इसकी कहानी लव स्टोरी बेस्ड है। इसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। ये मूवी 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Published on:
09 Oct 2018 02:05 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा