बॉलीवुड

पिता नाना पाटेकर की कार्बन कॅापी है उनके बेटे मल्हार, फिल्मों में एक्टिंग नहीं करते हैं ये काम

नाना पाटेकर ( Nana Patekar ) के बेटे मल्हार पाटेकर ( Malhar Patekar ) दिखने में बिल्कुल अपने पापा की कार्बन कॅापी लगते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2022, 10:26 AM IST
nana-patekar-son-malhar-patekar-4.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों स्टार किड्स का बोला- बाला है। कई स्टार्स अपने बच्चों को फिल्मों से लॅान्च कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं नाना पाटेकर ( Nana Patekar ) के बेटे मल्हार पाटेकर ( Malhar Patekar )। नाना इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टरों में ही नहीं बल्कि बतौर राइटर और फिल्‍म निर्माता भी चर्चित हैं। नाना ने एक्ट्रेस और बैंक ऑफिसर नीलाकांती पाटेकर से शादी की थी और दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम मल्हार पाटेकर है। बहुत कम लोग जानते हैं मल्हार को लेकिन वह दिखने में बिल्कुल अपने पापा की कार्बन कॅापी लगते हैं।

बता दें मल्हार ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म द अटैक ऑफ 2611 में काम किया। उनका अब वह अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम है, नाना साहब प्रोडक्शन हाउस। मल्हार ने मुंबई के सरस्वती मंदिर हाई स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।

बताया जाता है कि मल्हार को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था। पहले वह प्रकाश झा की फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन तभी नाना और प्रकाश झा की लड़ाई हो गई, जिस कारण उन्होंने यह मौका खो दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह नाना की तरह ही बेहद सादगी की जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

Published on:
Also Read
View All