एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मदद करो, तीन दिन से एक ही कपड़ों में हैं। क्या ही पॉइंट है? क्या पहन रहे हैं और कितनी बार पहन रहे हैं।
कोरोना वायरस के डर से दुनियाभर में लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। सभी अपने बचाव के लिए पब्लिक प्लेसेज पर नहीं जा रहे हैं। इस दौरान सेलेब्स भी घरों में रहकर क्वालिटी टाइम स्पेन कर रहे हैं। एक्ट्रेस Nargis Fakhri ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो कैसे टाइमपास कर रही हैं। इसमें नरगिस ने अपनी परेशानी बताई है। उनका कहना है कि घर परह रहकर वह बहुत बोर हो रही हैं और पिछले तीन दिनों से कपड़े नहीं बदले हैंं।
एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मदद करो, तीन दिन से एक ही कपड़ों में हैं। क्या ही पॉइंट है? क्या पहन रहे हैं और कितनी बार पहन रहे हैं, अगर हम ये सब नहीं सोचे तो शायद हमारे बहुत सारे पैसे बच जाएंगे क्यों कर रहे हैं हम ये सब।' इससे पहले उन्होंने कई वीडियो शेयर किए थे। जिसमें एक्ट्रेस घर के काम करती नजर आ रही थीं। उन्होंने घर की सफाई करते हुए, बर्तन साफ करते हुए, झाड़ू लगाते हुए, कपड़े धोते हुए और टॉयलेट साफ करते हुए के वीडियो शेयर किए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नरगिस को पिछली बार 'अमावस' में देखा गया था। इसमें उनके साथ सचिन जोशी और मोना सिंह नजर आए थे। नरगिस को फिल्म 'रॉकस्टार' से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उन्हें रणबीर कपूर के साथ कास्ट किया गया था।