बॉलीवुड

Naseeruddin Shah Controversy: नरेंद्र मोदी पहने मुस्लिम टोपी, तो कभी कहा- भारत में लगता है डर, एक्टर के 8 विवादित बयान से मचा कोहराम

Naseeruddin Shah Controversy: एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। नरेंद्र मोदी से लेकर देश के बारे में एक्टर क्या-क्या बोले हैं, आइये इन 8 बड़े विवादित बयान से जानते हैं।

5 min read
Jun 13, 2024
नसीरुद्दीन शाह के 8 कंट्रोवर्शियल बयान

Naseeruddin Shah Controversy: फेमस एक्टर नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के दमदार एक्टर माने जाते हैं। एक्टर कभी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। अक्सर देखा गया है कि एक्टर अपनी हर बात बेबाकी के साथ रखते हैं। चाहे देश में रहने को लेकर कोई बात हो या लोकतंत्र की बात हो, एक्टर हमेशा बयान देते नजर आते हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह ने नरेंद्र मोदी पर बयान दिया है। आइये एक्टर के वो 8 विवादित बयान जानते हैं जो पूरे इंटरनेट पर छा गए थे...

1. पुरस्कारों का इस्तेमाल दरवाजे के हैंडल के रूप में करता हूं मैं...

एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक बयाना दिया था जिससे उनके फैंस भी काफी हैरान रह गए थे। उन्होंने बताया था कि वह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को दरवाजे के हैंडल के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, “कोई भी एक्टर जिसने किसी रोल को निभाने में अपनी पूरी जिंदगी निकाल दी और खूब महनत की वह एक अच्छा एक्टर है। अगर आप सभी में से किसी एक एक्टर को चुनते हैं और कहते हैं कि 'यह साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता है', तो यह कैसे उचित है? मुझे उन पुरस्कारों पर गर्व नहीं है। मैं अपने पिछले दो अवॉर्ड लेने भी नहीं गया। जब मैंने एक फार्महाउस बनाया तो मैंने इन पुरस्कारों को वहां रखने का फैसला किया। जो भी वॉशरूम जाएगा उसे दो-दो पुरस्कार मिलेंगे क्योंकि हैंडल फिल्मफेयर पुरस्कारों से बने हैं।

2. मुगलों के योगदान है काफी अहम

दिग्गज एक्टर ने इतिहास के खिलाफ जाकर भारत में कथित तौर पर मुगलों के अत्याचारों को गौरवशाली बताया था। उन्होंने कहा था कि मुगलों ने देश को संगीत, नृत्य जैसी कला दी हैं। कई ऐतिहासिक स्मारक, इमारत आज भी मुगल काल के गौरव को बयां करती हैं। मुगलों का योगदान अहम है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर छा गया था।

3. लव जिहाद कानून एक ऐसा अभियान जो समाज को बांटने वाला है...

नसीरुद्दीन शाह ने लव जिहाद कानून पर भी अपनी राय रथी थी। उन्होंने इस कानून के खिलाफ जाकर बयान दिया था। नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "लव जिहाद' के नाम पर जो अभियान चलाया जा रहा है वह एक तमाशा है। जिससे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सामाजिक बातचीत को रोका जा सके। जिन लोगों ने यह मुहावरा गढ़ा है, वे जिहाद का मतलब ही नहीं जानते। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस बात को मानेगा कि एक दिन इस देश में मुसलमानों की आबादी हिंदुओं से आगे निकल जाएगी।"

4. धर्म संसद पर उठाया था नसीरुद्दीन शाह ने उठाया था सवाल...

नसीरुद्दीन शाह का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक्टर ने मुसलमानों के जनसंहार पर की गई टिप्पणी की थी। जिसने देश में को विवाद का बड़ा मौका दे दिया था। एक्टर ने हरिद्वार में आयोजित एक धर्म संसद पर सवाल उठाया था और कहा था कि हम 20 करोड़ लोग इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगे। यह हमारी मातृभूति है। हम यहीं के हैं, हमारा परिवार और पीढ़ियां यहीं के हैं, हम बुर्जुग यहीं की मिट्टी में मिले हैं। हम 20 करोड़ लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे।

5. नसीरुद्दीन शाह ने कहा था- भारत में लगता है डर

एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने फिर भारत में रहते हुए ही कहा था कि उन्हें यहां रहने में डर लगता है। विवादित बयान में आगे उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों के लिए चिंता होती है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "भारत में आज के माहौल को देखते हुए मैं एक खराब स्थिति को सोच सकता हूं, जहां मेरे बच्चों को गुस्साई भीड़ ने घेर लिया है और उनसे पूछ रहे हैं कि "क्या आप हिंदू हो या मुस्लिम? मेरे बच्चों के पास कोई जवाब नहीं होगा। क्योंकि हमने अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी ही नहीं है। मैं मुसलमान हूं और मेरी वाइफ हिंदू। धर्म के नाम पर भारतीय समाज में "जहर" फैलाया जा रहा है।"

6. सरकार पर लगाया था आरोप

नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था, "डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स को सरकार ऐसी फिल्में बनाने पर जोर डालती हैं जिसमें नेताओं के अच्छे काम दिखाए जाए। सरकार ने देश के लिए क्या किया है ये दिखाया जाए। इन सब चीजों के लिए सरकार बजट भी देती है। साथ ही ये वादा भी किया जाता है कि अगर वे ऐसी फिल्में बनाते, तो उन्हें क्लीन चिट दे दी जाएगी। जिस तरह के बड़े बजट की फिल्में आ रही हैं। बड़े लोग कट्टरवाद के एजेंडे को नहीं छिपा सकते।"

7. सीएए-एनआरसी पर नाराज हुए एक्टर नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि मेरे पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। मैं इस उम्र में जन्म प्रमाण पत्र कहां से लाऊं? क्या इसका मतलब ये है कि हम सब लोगों को बाहर निकाल दिया जाएगा? अगर यहां 70 साल तक रहना मुझे भारतीय साबित नहीं करता है, फिर मुझे नहीं पता कि क्या मुझे भारतीय साबित करेगा। मुझे डर नहीं है, मैं चिंतित नहीं हूं, मैं इस बात से नाराज हूं कि ऐसा कानून हम पर थोपा जा रहा है।"

8. देश के पीएम नरेंद्र मोदी को जालीदार टोपी में देखना चाहता हूं...

लोकसभा चुनाव 2024 पर नसीरूद्दीन शाह ने बात करते हुए कहा, "अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिमों को यह समझा पाएं कि वह उन लोगों से नफरत नहीं करते तो बहुत मदद मिलेगी। मैं एक बात कभी नहीं भूल सकता जब नरेंद्र मोदी को मौलवियों ने टोपी दी थी और वो उन्होंने नहीं पहनी। ये बात मैं अपनी जिंदगी में कभी नही भूल सकता। मुझे लगता है कि मोदी जी हेडगियर्स (सर पर पहनने वाली टोपियों) के शौकीन लगते हैं। मैं उन्हें जालीदार टोपी में देखना चाहता हूं।"

Also Read
View All

अगली खबर