बॉलीवुड

Natasa Stankovic ने पैक किया अपना सामान, सोशल मीडिया पर सूटकेस की तस्वीर पोस्ट कर लिखा…

Natasa Stankovic: नताशा स्टैंकोविक ने मुंबई छोड़ दिया है, अपनी लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने जो लिखा वो अब वायरल है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2024, 11:56 AM IST
Natasa Stankovic heads for Holidays With son Agastya amid separation rumours with Hardik Pandya

Natasa Stankovic: एक्ट्रेस नताशा स्टैंकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के सेपरेशन यानी अलग होने की खबरें हर तरफ वायरल हैं। इसी बीच नताशा ने कुछ ऐसा किया कि इन खबरों को लोग सच कहने लगे।

नताशा स्टैंकोविक की लेटेस्ट पोस्ट

दरअसल, नताशा ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बैकपैक यानी सूटकेस की तस्वीर शेयर की है। इंस्टा पर उन्होंने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- "यह साल का वह समय है।” साथ ही कई इमोजी भी शेयर की हैं। घर वाले इमोजी से पता चलता है कि अभिनेत्री अपने देश सर्बिया वापस जा रही हैं।

नताशा स्टैंकोविक और उनका बेटा

साथ ही उनका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल है इसमें वो अपने बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टैंकोविक को अपने बेटे अगस्त्य के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है।

स्टोरी पोस्ट करने के बाद यूं नताशा का एयरपोर्ट पर जाना कई सवाल खड़े कर गया। लोग कमेंट बॉक्स में कह रहे हैं पक्का अब हार्दिक और नताशा तलाक लेने वाले हैं। नताशा के इस कदम से लोगों को लगने लगा है कि हार्दिक पांड्या और उनका डिवोर्स होने जा रहा है।

वैसे दोनों में से किसी ने अभी तक इस बारे में एक भी शब्द नहीं कहा है। पर उनके तलाक की खबरें आते रहती हैं। इस पर आपका क्या ख्याल है?

Updated on:
17 Jul 2024, 11:56 AM IST
Published on: