बॉलीवुड

Natasha Suri की जिंदगी से जुड़ी 10 बातें, मिस वर्ल्ड इंडिया से बॉलीवुड तक का सफर

नताशा सूरी (Natasha Suri) ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड इंडिया (Femina Miss World India) का खिताब अपने नाम किया था। ये खिताब उन्होंने साल 2016 में जीता था।

2 min read
Natasha Suri

नई दिल्ली: एक्ट्रेस नताशा सूरी (Natasha Suri) हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है। नताशा सूरी ने बताया कि वह 1 अगस्त को पुणे किसी काम के लिए गई थीं। जाते वक्त उन्होंने सारी सावधानी भी बरती थी लेकिन जब वह वापस मुंबई (Mumbai) लौंटी तो उनकी तबियत खराब होने लगी। उनके गले में दर्द और उन्हें वीकनेस होने लगी। जिसके बाद नताशा ने अपना कोरोनावायरस का टेस्ट कराया, जिसका नतीजा पॉजिटिव (Natasha Suri Corona Positive) निकला। इसके बाद से ही एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। नताशा सूरी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी 10 रोचक बातें-

1. नताशा सूरी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड इंडिया (Femina Miss World India) का खिताब अपने नाम किया था। ये खिताब उन्होंने साल 2006 में जीता था।

2. मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले नताशा ने द नेवी क्वीन, मिस महाराष्ट्र जैसे ब्यूटी कॉन्टेस्ट के खिताब भी अपने नाम किए हैं।

3. नताशा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर ड्वेन ब्रेवो के साथ रिलेशन की खबरों से भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दरअसल, नताशा और ब्रेवो को एक बार मुंबई के होटल में साथ देखा गया था। जिसके बाद दोनों के रिलेशन में होने की खबरें आई थीं।

4. फेक अश्लील तस्वीरों को लेकर भी एक बार नताशा काफी सुर्खियों में थीं। जिसके बाद उन्होंने फ्लिन रेमेडियोज नामक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। नताशा ने आरोप लगाया था कि फ्लिन नाम का शख्स अश्लील फोटो में उन्हें टैग करता था।

5. नताशा कई फेमस मैग्जीन के कवर पर भी नजर आ चुकी हैं। फेमिना, ऐले, टॉप गियर, मैक्सिम, लाइफस्टाइल एंड लग्जरी, टाइम एंड स्टाइल, फिटनेस फर्स्ट, टाइम आउट जैसे मैग्जीन कवर पर नताशा ने अपना जलवा बिखेरा था।

6. नताशा सूरी ने साल 2016 में मलयालम फिल्म 'किंग लायर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

7. साल 2018 में नताशा ने फिल्म 'बा बा ब्लैक शिप' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर (Anupam Kher) और अन्नू कपूर (Annu Kapoor) मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला मुख्य किरदार में थीं।

8. नताशा का हाल ही में एक म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ था। इसमें उनके साथ सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) थे। इस म्यूजिक एलबम का नाम 'तुम जो मिल गए हो' था। सोशल मीडिया पर इसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

9. इसके अलावा नताशा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'डेंजरस' को लेकर चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) लीड रोल में हैं। भूषण पटेल के निर्देशन में बनी डेंजरस का प्रीमियर 14 अगस्त को MX प्लेयर पर होगा।

10. 'डेंजरस' के प्रमोशन में शामिल न होने पर निराशा जताते हुए नताशा ने कहा कि वह काफी टाइम से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ प्रमोशन में हिस्सा लेने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन अब वह कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं जिसके बाद वह प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

Published on:
10 Aug 2020 02:17 pm
Also Read
View All