बॉलीवुड

Nawazuddin Siddiqui के साथ फैंस ने किया कुछ ऐसा, बॉडीगार्ड को करनी पड़ी मशक्कत

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फ़ैन फॉलोइंग बहुत ही ज़्यादा हैं। वो जब भी पब्लिक प्लेज पर स्पॉट करते हैं तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके फ़ैन्स पागल हो जाते हैं। इसी दौरान हुआ एक हादसा।

2 min read
nawazuddin_siddiqui.jpg

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फ़ैन फॉलोइंग काफ़ी शानदार हैं। फ़ैन्स उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें फ़ैन्स उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए उनके ऊपर चढ़ते हुए दिख रहे हैं।दृश्य बेहद ही डरावना हैं। एक सेल्फी के लिए फ़ैन्स उन्हें खींचते हुए दिख रहे हैं।

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जिनकी फ़ैन फॉलोइंग काफ़ी ज़्यादा है उन्हीं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी आते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिल में अपनी जगह बनायी हैं। लाखों लोग नवाजुद्दीन के साथ सेल्फी फ़ोटो लेना चाहते हैं इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ एक बड़ा हादसा होते हुए टला हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक जगह पर स्पॉट किए थे जिसके बाद जनता इस क़दर पागल हो गई कि उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उन्हें ही खींचने लगी एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी आगे की तरफ़ जाते हुए दिख रहे हैं। और उनके फ़ैन्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। तभी उनका एक फ़ैन उनके गले में हाथ डालता है और उन्हें पीछे की ओर खींच लेता हैं। तभी उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके फ़ैन से अलग करता है और अपने साथ ले जाता हैं। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं।

आपको बता दें कि यह वीडियो है आज का नहीं बल्कि पुराना है यह वीडियो एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान का हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी कानपुर पहुंचे थे। जहां उनके फ़ैन्स ने उन्हें घेरे लिया था और उन्हें पकड़ कर खींचने लगे थे जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें अलग किया और मौजूद पुलिस वाले तुरंत हरकत में आ गए।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होते टाइम नहीं लगा और सोशल मीडिया यूज़र्स इस पेय अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फ़ैन्स उन लोगों पर भड़क रहे हैं। जिन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ऐसी हरकत की। कई लोगों ने तो यह भी कह दिया कि खींच कर घर ले जाओगे क्या। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं।

बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वर्कफंट की तो नवाजुद्दीन के पास कई फ़िल्में हैं। जिनमें 'टीकू वेड्स शेरू', 'बोले चूड़ियां', 'अद्भुत', 'फर्जी', 'द माया टेप, 'रोम रोमी मैं' और 'फोबिया 2' का नाम शामिल है. नवाजुद्दीन की एक्टिंग का हर कोई कायल है. फैंस को एक्टर की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हैं।

Updated on:
16 Jan 2022 01:41 pm
Published on:
16 Jan 2022 01:15 pm