बॉलीवुड

एनसीबी ने Bharti Singh को ड्रग्स सप्लाई करने वाले को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, डिलवरी ब्वॉय बना घूम रहा था

एनसीबी ने ड्रग पेडलर ( NCB Arrested Drug Peddler ) को किया गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) को करता था ड्रग की सप्लाई डिलीवरी ब्वॉय बन करता ड्रग्स का धंधा
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 7:48 PM IST
NCB Arrested Drug Peddler Who Supply Drug To Bharti Singh
NCB Arrested Drug Peddler Who Supply Drug To Bharti Singh

नई दिल्ली। नारकोर्टिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन को ढूंढने में लग चुकी है। जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ रहा है। वैसे-वैसे कई बड़ी हस्तियों के गले में गिरफ्तारी का शिकांजा कसता जा रहा है। कुछ दिनों पहले कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ( Harsh Limbachiyaa ) की गिरफ्तारी ने सभी को हैरान करके रख दिया था। वहीं अब लेटेस्ट खबर आ रही है कि एनसीबी की टीम ने भारती को ड्रग सप्लाई करने वाले शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को एनसीबी की टीम ने कार्रवाही को आगे बढ़ते हुए एक ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया था। जिसका नाम सुनील गवाई बताया जा रहा है। जिस समय अधिकारियों ने पैडलर को गिरफ्तार किया था। उस समय उसके पास 1 किलो भी ज्यादा ड्रग्स बरामद किया गया था। पूछताछ करने के बाद शख्स ने बताया कि वह डिलीवरी ब्वॉय बनकर अपने ग्राहकों को ड्रग की सप्लाई करता है।

बताया जा रहा है एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए पैडलर सुनील ने अपने गुनाह को भी कबूल कर लिया है। उसने पूछताछ के दौरान इस बात का भी खुलासा किया है कि वही मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) को भी ड्रग की सप्लाई किया करता था। उसका सबसे ज्यादा नेटवर्क पश्चिमी मुंबई में है। उसके सबसे ज्यादा ग्राहक भी वहीं से है। पैडलर ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह डिलवरी ब्वॉय का रूप धारण करके घूमता था। ताकि उस पर किसी को शक ना हो और वह आसानी से अपने ग्राहकों को ड्रग सप्लाई कर सके। इस खबर के सामाने आने से एक बार से इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो गई है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन