बॉलीवुड

ड्रग मामले में 2019 में हुई करण जौहर की पार्टी फिर आई सुर्खियों में, वीडियोज और तस्वीरों की एनसीबी कर सकती है जांच

सुशांत सिंह राजपूत केस ने अब ड्रग एंगल ले लिया है। जिसमें एक बार फिर से बॉलीवुड के कई सेलेब्स निशाने पर आ गए हैं। खबरों के अनुसार एनसीबी जल्द ही 2019 में हुई करण जौहर की पार्टी की वीडियोज और तस्वीरों की जांच कर सकती है। जिसमें बी-टाउन की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2020, 7:47 PM IST
NCB Can Investigate Karan Johar 2019 Party Videos Pictures In Drug Case
NCB Can Investigate Karan Johar 2019 Party Videos Pictures In Drug Case

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में हो रहे नए खुलासों के साथ बॉलीवुड के कई और बड़े सितारों की गर्दन पर तलवार लटकती हुई नज़र आ रही है। किसी ना किसी वजह से इंडस्ट्री इस केस में जुड़ती जा रही है। जहां पहले नेपोटिज्म और मूवी माफिया की वजह से इंडस्ट्री सवालों के घेरे में आ गई थी। वहीं अब ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई रिया चक्रवर्ती के नए बयान के चलते इंडस्ट्री में फिर से हड़कंप मच गया है। रिया ने हाल ही में अपने बयान में कहा कि 'इंडस्ट्री के 80 प्रतिशत लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। जिसमें कई बड़े सेलेब्स के नाम लिए। इन सब बातों के बीच अब एक बार फिर से निर्देशक करण जौहर निशाने पर आ गए हैं।

रिया चक्रवर्ती के बयान के बाद से करण जौहर की मुसीबतें अब और बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार जल्द ही एनसीबी 2019 में हुई करण जौहर की पार्टी की वीडियोज और तस्वीरों की भी जांच कर सकती है। जिसे लेकर जबरदस्त बवाल हुआ था। उस दौरान पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हुई थीं। करण जौहर की पार्टी से सामने आई वीडियोज में विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और जोया अख्तर संग कई और स्टार्स दिखाई दिए थे। वीडियो आने के बाद करण जौहर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया था। वहीं शाहिद कपूर का एक इंटरव्यू भी सामने आया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि पार्टी में काफी धुंआ था। जिसकी वजह से वह सांस नहीं ले पा रहे थे और उन्हें पार्टी को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था।

पार्टी में ड्रग की बात सामने आने से करण जौहर ने ड्रग्स सेवन की बातों से साफ इंकार कर दिया था। वहीं एनसीबी की एक अधिकारी ने बयान दिया है कि 'उन्होंने एक लिस्ट बनाई है। जिसमें अभी ड्रग पैडलर्स के नाम शामिल हैं।' वहीं रिया द्वारा बताए गए सेलेब्स के नामों को समन भेजने की बात को एनसीबी के अधिकारी ने खारिज किया है। बता दें रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती संग अन्य लोग अभी भी न्यायिक हिरासत में है। दोनों बार कोर्ट ने इनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल