बॉलीवुड

प्रोड्यूसर Firoz Nadiadwala के घर पर छापेमारी के दौरान NCB को बरामद हुआ गांजा, पत्नी हुई गिरफ्तार

बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन ( Bollywood Drug Connection ) में अब प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावाला ( Firoz Nadiawala ) का नाम भी शामिल हो चुका है। ड्रग मामले की जांच कर रही एनसीबी ने प्रोड्यूसर के घर पर छापेमारी की थी। जिसमें उनके घर से अधिकारियों को गांजा बरामद हुआ था। इसी के साथ उनके पत्नी शबाना सईद ( Shabana Saeed ) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2020, 4:35 PM IST
NCB Raids Producer Firoz Nadiadwala House
NCB Raids Producer Firoz Nadiadwala House

नई दिल्ली। बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन ( Bollywood Drug Connection ) में एनसीबी की जांच तेजी से बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक कई सेलेब्स का नाम ड्र्ग मामले में शामिल होता जा रहा है। वहीं अब एनसीबी के शिकांजे में निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ( Firoz Nadiawala ) और उनकी पत्नी शबाना सईद फंस गए हैं। आज सवेरे ही एनसीबी ने निर्माता के घर में छापेमारी की थी। जहां से एनसीबी के अधिकारियों ने 3 मोबाइल और ड्रग्स बरामद किया है। वहीं बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान निर्माता के दौरान 717.1 ग्राम गांजा चरस, और 95.1 ग्राम एमडी पाया गया है। बताया जा रहा है कि बाज़ार में इसकी कीमत 3 लाख 610 रुपए हैं। वहीं शबाना सईद को एनसीबी के अधिकारियों ने गुलमोहर क्रॉस रोड में स्थित घर से अरेस्ट किया है। इस पूरे मामले में वाहिद अब्दुल कादिर शेख सुल्तान आरोपी पाए गए हैं। जिससे ड्रग्स खरीदा गया था। बताया जा रहा था शबाना सईद पर एनडीपीएस अधिनियम का नोटिस यू / एस 67 जारी किया गया था और उसके बयान को दर्ज करने के बाद, उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी के अधिकारियों ने 5 लोगों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। बतातें चले कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश संग अभी भी एनसीबी की पूछताछ जारी है। कुछ समय पहले करिश्मा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जहां उनसे करीबन 6 से 7 घंटें तक पूछताछ की गई थी।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब