बॉलीवुड

‘बधाई हो’ एक्ट्रेस ने साझा किया अपना दर्द, कहा- सिनेमा में महिलाओं को पेश करने का तरीका नहीं बदला

नीना इन दिनों 'बधाई हो' की सफलता का लुप्त उठा रही हैं और वह 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 3:39 AM IST
neena gupta
neena gupta

हिंदी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि हिंदी सिनेमा में महिलाओं को दिखाए जाने का तरीका नहीं बदला है और इसे बदलने में वक्त लगेगा। नीना ने यहां मीडिया से कहा, 'यह (सिनेमा में महिलाओं का चित्रण) बिल्कुल नहीं बदला है। यह समाज के बदलने तक नहीं बदलेगा और समाज को बदलने में वक्त लगेगा। लड़कियां जल्दी बदल रही हैं, लेकिन पुरुष नहीं बदल रहे हैं। यही कारण है कि लड़कियां अगली पीढ़ी आने तक बुरे वक्त से गुजरेंगी।'

फिल्मों की बात करें तो नीना इन दिनों 'बधाई हो' की सफलता का लुप्त उठा रही हैं और वह 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। वह अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत 'पंगा' में भी नजर आएंगी। उनका कहना है कि इस फिल्म में उनकी छोटी, लेकिन सशक्त भूमिका है।

बता दें कि फिल्म 'बधाई' हो में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया। मूवी बॉक्स ऑफस पर काफी अच्छा कारोबार कर रही है। करीब 20 करोड़ के बजट में बनी 'बधाई हो' अब तक करीब 90 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ताबड़तोड़ कमाई करने का ये सिलसिला अब भी जारी है।

Published on: