बॉलीवुड

Neena Gupta ने शादी के बिना ही लिया था बच्चे को जन्म देने का फैसला, मुश्किलों में की बेटी मसाबा की परवरिश

बॉलीवुड की सीनियर एक्टर नीना गुप्ता (Neena Gupta) को फिल्म ‘बधाई हो’ (Badhaai Ho) से एक अलग पहचान मिली है। नीना गुप्ता की प्रोफेशनल लाइफ जितनी उतार-चढ़ाव भरी रही उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ (Neena Gupta personal life) भी मुश्किलों में गुजरी। वो बिना शादी के ही मां बन गई (Neena got pregnant Without marriage) थीं।
2 min read
Jul 05, 2020
Neena Gupta love life
Neena Gupta love life

नई दिल्ली | बॉलीवुड की सीनियर एक्टर नीना गुप्ता (Neena Gupta) को फिल्म ‘बधाई हो’ (Badhaai Ho) से एक अलग पहचान मिली है। उसके बाद से एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गईं। साल 2018 में आई इस फिल्म के लिए नीना गुप्ता की ना सिर्फ तारीफ हुई बल्कि उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले। नीना गुप्ता की प्रोफेशनल लाइफ जितनी उतार-चढ़ाव भरी रही उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ (Neena Gupta personal life) भी मुश्किलों में गुजरी। नीना गुप्ता को अपने शुरुआती दिनों में वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार (Neena Gupta Vivian Richards) हो गया था। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुआ करते (Neena Vivian affair) थे। हालांकि जो सबसे अलग बात रही वो ये है कि नीना गुप्ता ने विवियन रिचर्ड्स से कभी शादी नहीं (Neena Gupta Vivian Richards not marry) की।

नीना गुप्ता ने विवियन रिचर्ड्स से भले ही कभी शादी नहीं की लेकिन वो पहले ही मां बन गई (Neena got pregnant Without marriage) थीं। विवियन से प्यार के दौरान ही वो प्रेग्नेंट हो गईं थी और फिर उन्हें बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। विवियन से उनकी मुलाकात मुंबई की एक पार्टी में हुई थी। उस दौरान विवियन शादीशुदा होने साथ दो बच्चों के पिता भी थे। हालांकि बताया जाता है कि अपनी पत्नी से अलग रहा करते थे इसीलिए नीना उनकी जिंदगी (Neena Gupta Vivian Richards love) में आईं।

नीना के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें मां ना बनने की सलाह दी थी। हालांकि नीना ने बच्चे को जन्म देने का फैसला (Neena decided to become single mother) किया और सभी लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया। उसी दौरान उनकी मां का निधन भी हो गया था। जिसके बाद उनके पिता ने बेटी को सपोर्ट किया। वो नीना के साथ रहे और मसाबा का जन्म हुआ। आज वो फेमस फैशन डिजाइनर (Fashion Designer Masaba Gupta) हैं। नीना ने अपनी बेटी की परवरिश अकेली ही की है जिसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हालांकि नीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी जिंदगी की कुछ चीजों पर अफसोस है। उन्हें लगता है कि सही उम्र में शादी कर लेनी चाहिए थी। लेकिन उन्हें अपने फैसलों पर कभी अफसोस नहीं हुआ। आज नीना अपने पति विवेक मेहरा (Neena husband Vivek Mehra) के साथ रहती हैं जिनसे उन्होंने साल 2008 में शादी की थी।

Published on:
05 Jul 2020 08:13 pm