बॉलीवुड

इलाज के दौरान पत्नि नीतू ने एक पल नहीं छोड़ा ऋषि कपूर का हाथ, मरने के बाद एक्टर से छूट गया उनका साथ

बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर के नाम से मशहूर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)का कल अंतिम संस्कार कर दिया गया।

3 min read

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर के नाम से मशहूर ऋषि कपूर का कल अतिम संस्कार कर दिया गया। 25 लोगों की भीड़ के पास खड़ी नीतू बस रोती हुई उन्हें अंतिम विदाई दे रही थी और एक एक बिताएं पलो को याद करने के बाद वो फूटफूटकर रोने लगी। उस दौरान परिवार के खड़े लोगों ने उन्हें संभाला।
ऋषि कपूर ने कैंसर की एक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार 67 साल की उम्र उन्होनें दुनिया से विदाई ले ली। ऋषि कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते बीते एक हफ्ते से दक्षिण मुम्बई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में इलाज चल रहा था। और फिर बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ऋषि को अपनी इस खतरनाक बीमारी का पता दो साल पहले चला था। जिसके बाद वो सितंबर साल 2018 में इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे। अमेरिका में पूरी जांच के बाद 3 अक्टूबर 2018 को उनके कैंसर होने की खबर सामने आई। जिसने इस एक्टर के साथ पूरे परिवार को हिला कर रख दिया था। लेकिन इसके बाद भी उन्होनें हार नही मानी और अपने आप को ठीक करने की कोशिश करने लगे। उनका यही पर रहते हुए कैंसर का इलाज चलने लगा था।

नीतू कपूर, रणबीर कपूर और परिवार का सपोर्ट
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के बीच जहां ऋषि कपूर इस बीमारी से लड़ रहे थे तो वही उनकी पत्नि उनका छाया की तरह साथ देते नजर आई। उन्होनें एक पल के लिए भी ऋषि कपूर का ना तो साथ छोड़ा, ना ही उनका हाथ। हर एक पल उनके साथ खड़ी नजर आईं। नीतू कपूर, एक दिन के लिए भी ऋषि कपूर से दूर नहीं रहीं।

इसके साथ ही रणबीर कपूर ने भी अपने बेटे का फर्ज काफी शानदार तरीके से निभाते हुए अपने पिता और पूरे परिवार को संभाला। रणबीर कपूर अपने काम या शूटिंग के दौरान कही भी रहे, एक दिन का भी समय मिलते ही वो पापा ऋषि कपूर से मिलने सीधे घर आ जाते थे।
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव
ऋषि कपूर अपनी बीमारी से टूट ना जाए इसके लिए नीतू उन्हें पॉजिटिव रखने के सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर करती रहती थी। इलाज के दौरान तमाम सेलेब्स उनसे मिलने और हाल जानने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे जिसके तस्वीरें नीतू और ऋषि कपूर हर दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।

अस्पताल में गुजारे 11 महीने और 11 दिन
अमेरिका के कैंसर अस्पताल में ऋषि कपूर ने 11 महीने और 11 दिन गुजारे थे। इतने लंबे इलाज के बाद जब ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर का हाथ थामे भारत लौटे तब फैंस व परिवार के साथ ऋषि को भी काफी सुकून मिला। लेकिन यह सुकून उनके लिए कितने दिन का था शायद उन्हें इसका अभास हो चुका था। तभी वो हर घड़ी मुस्कुराते रहते थे।
फिल्म में किया काम
ऋषि कपूर ने न्यू यॉर्क से लौटने के बाद 2012 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म 'द बॉडी' के काम को पूरा किया। हांलाकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम साबित हुई थी।

Updated on:
01 May 2020 09:02 am
Published on:
01 May 2020 09:01 am
Also Read
View All