बॉलीवुड

जब 300 लोग घर के बाहर लगाने लगे ऋषि कपूर हाय-हाय के नारे, बुरी तरह डर गई थीं नीतू कपूर

हाल ही में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ टीवी के सुपरहिट शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। यहां उन्होंने खुलासा किया कि एक बार ऋषि कपूर के ट्वीट के कारण लोग बुरी तरह भड़क गए थे और उनके घर के बाहर आकर नारे लगाने लगे।

2 min read
Neetu Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले साल कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था। हालांकि, आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं। फिल्मों से ज्यादा वह अपने बयानों के लिए जाने जाते थे। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखते थे। लेकिन कई बार इसके कारण वह मुसीबत में भी फंसे। एक बार 300 लोग उनके घर के बाहर आकर उनके खिलाफ नारे लगाने लगे थे। इस वाक्ये से नीतू कपूर बेहद डर गए थे। इस बारे में खुद नीतू ने खुलासा किया।

कपिल के शो में किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ टीवी के सुपरहिट शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। यहां उन्होंने खुलासा किया कि एक बार ऋषि कपूर के ट्वीट के कारण लोग बुरी तरह भड़क गए थे और उनके घर के बाहर आकर नारे लगाने लगे। नीतू ने बताया कि जब भी ऋषि कपूर कोई ट्वीट करते थे तो उनके मन में हमेशा इस बात का डर रहता था कि अब कुछ होगा।

300 लोग लगाने लगे नारे
ऐसे ही एक किस्से को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनके घर का रेनोवेशन हो रहा था। ऐसे में वह कुछ वक्त के लिए कहीं और रह रहे थे। जब वह अपने स्टाफ के साथ कृष्णा राज बंगले पर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर 300 लोग जमा हैं और वो सभी लोग ऋषि कपूर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लोग ऋषि कपूर हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। इस नजारे को देख को बहुत डर गई थीं। बाद में एक पुलिस इंस्पेक्टर उनके पर आए और उन्होंने कहा कि जरा ऋषि कपूर को इसके बारे में बताइए कि उनके ट्वीट के कारण क्या सब हो रहा है। उन्हें समझाइए कि ट्वीट्स के मामले में वह थोड़ा सोच समझ कर पोस्ट किया करें।

मिलने लगी जान से मारने की धमकी
नीतू कपूर ने आगे बताया कि उन्हें उस वक्त इतना गुस्सा आया कि मैंने पुलिस इंस्पेक्टर को कहा कि चलो मेरे साथ और उन्हें बताओ कि क्या हो रहा है। तब जाकर ही वो ये सब करना बंद करेंगे। उन्हें भी तो इस बारे में पता चलना चाहिए। लेकिन इसके बाद भी ऋषि कपूर नहीं माने। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए भी हिम्मत चाहिए। लेकिन फिर ऋषि कपूर और नीतू को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। तब जाकर वह सोच समझकर ट्वीट करने लगे।

Published on:
08 Sept 2021 05:02 pm
Also Read
View All