
इन दिनों बॅालीवुड स्टार्स Alia Bhatt और Ranbir Kapoor को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दोनों पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक की दोनों की शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।
जैसा की हम सब जानते हैं पिछले दिनों रणबीर और आलिया को एक प्रोपर्टी डीलर से मिलते देखा गया था। तभी से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था की दोनों लिव-इन में रहने वाले हैं। अब यह खबर सच होती नजर आ रही है।
दरअसल, खबरें हैं की इस साल के लिए रणबीर-आलिया की शादी टल गई है। जब तक ऋषि कपूर ठीक होकर वापस नहीं लौटते, दोनों शादी नहीं करेंगे। लेकिन मां नीतू कपूर चाहती हैं की उनकी होने वाली बहू आलिया अपना सारा खास वक्त अब रणबीर के साथ बिताए।
इसलिए उन्होंने दोनों को एक साथ एक अपार्टमेंट में रहने की सलाह दी है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।