
बॅालीवुड के जाने माने निर्देशक करण जौहर अपनी हाजिर जवाबी के लिए हमेशा से मशहूर रहे हैं। एक बार फिर लाइव शो के दौरान उनकी एक खास दोस्त ने उनकी हाजिर जवाबी की परिक्षा ले ली। खबर है कि करण की खास दोस्त एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने करण से ऐसा सवाल किया की देखते ही देखते करण एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। एक शो के दौरान अभिनेत्री नेहा ने करण से पूछ डाला कि, ‘वह कपड़े उतारने के कितने पैसे लेंगे?’ । इस सवाल से वहां बैठी जनता अचानक चौंक गई , लेकिन करण ने अपने आपको साबित करते हुए बड़ी बुद्धिमानी से इस सवाल का जवाब दिया।
बता दें हाल में करण वोग के बीएफएफ विद श्वेता बच्चन नंदा के शो में पहुंचे , जहां उनकी दोस्त नेहा धूपिया भी उनके साथ थीं। उसी दौरान शो की होस्ट ने करण से सवाल किया, वह नेकेड पोज के लिए कितने पैसे लेगें ?
इस पर करण ने हंसते हुए बेबाकी से कहा कि,'दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो उनके नेकेड पोज के लिए पैसे दे सके।'
लेकिन इसके तुरंत बाद नेहा ने करण से सवाल किया कि वह किस डिजाइनर के काम को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं?
लेकिन हमेशा से ही करण ऐसे सवालों से बचना बखूबी जानते हैं और इसी तरह वे अपनी सूझबूझ से इस सवाल से बच निकले। करण ने इस सवाल पर मुस्कराते हुए कहा, 'तुमने मुझे पकड़ लिया।'
बता दें कि शो करण जौहर और श्वेता नंदा के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियां शो का हिस्सा बन चुकी हैं, जिनमें कैटरीना कैफ , आलिया भट्ट , दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, राधिका आप्टे, राज कुमार राव और मलाइका अरोड़ा के नाम शामिल हैं।
वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब करण अपनी बेबाक जवाबों के कारण लाइमलाइट में आए हों। इससे पहले भी कंगना के साथ लड़ाई के कारण विवादों में फंसे थे। इसके अलावा करण फिल्म केसरी को लेकर भी काफी चर्चा में आए थे जब उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस की घोषणा कर दी थी, जिसमें उन्होंने परिणीति चोपड़ा की जगह अक्षय कुमार की फोटो शेयर कर दी थी। इसके तुरंत बाद लोगों ने करण को ट्रोल करना शुरु कर दिया था।