बॉलीवुड

CONFIRMED सच साबित हुई सारी अटकलें, प्रेग्नेंट हैं नेहा धूपिया

नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्ननेंट होने की बात कही है

2 min read
Aug 24, 2018
neha

काफी दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में यह चर्चा चल रही थी कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। अब नेहा धूपिया ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद यह बात कन्फर्म कर दी है। दरअसल नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्ननेंट होने की बात कही है। उन्होंने लिखा है- नई शुरुआत, तीन हुए हम #सतनाम वाहेगुरु

मलाइका ने दी बधाई

नेहा धूपिया और अंगद बेदी को इस मौके पर सबसे पहले बधाई देने वालों में मलाइका अरोड़ा हैं। मलाइका अरोड़ा खान ने नेहा धूपिया को उनके इस पोस्ट पर बधाईयां दी है। गौरतलब है कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी सरप्राइज मैरिज की न्यूज भी सोशल मीडिया के माध्या से ही शेयर की थी। एक बार फिर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी अपने फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से ही दी है। अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें डाली हैं, जिनमें ये कपल इस खास मोमेंट को इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

हाल में हुई है शादी

नेहा धूपिया ने 10 मई 2018 को दिल्ली में बहुत ही चुपचाप ढंग से अंगद बेदी से ब्याह रचाया था। कपल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये साझा की थी। बता दें अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए रणजी भी खेला है।

पहले किया था इनकार
नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी को उनके पति अंगद बेदी अब तक नकारते रहे हैं। अंगद ने मीडिया से एक बातचीत के दौरान कहा था, 'नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर झूठी है। जब भी हम फैमिली प्लानिंग करेंगे, तब सबसे पहले मैं मीडिया को इस बारे में बताऊंगा।' वहीं, नेहा के पिता प्रदीप धूपिया ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकारते हुए कहा था, 'दोनों स्टार्स का शेड्यूल बहुत बिजी था इसल‍िए उन्होंने सीक्रेट वेड‍िंग की। शादी जल्दबाजी में नहीं हुई है। सब कुछ प्लानिंग के तहत ही हुआ है।'

ये भी पढ़ें

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में इन हसीनाओं ने ढाया अपने हुस्न का कहर, देखें इनसाइड तस्वीरें…
Published on:
24 Aug 2018 07:56 pm
Also Read
View All