बॉलीवुड

Rodies विवाद को नहीं भूलीं Neha Dhupia, एनिवर्सरी पर फिर कही पांच ब्वॉयफ्रेंड्स की बात

तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा लिखा, जिससे सभी समझ गए कि अभी वह 'रोडीज विवाद' को भूली नहीं हैं। नेहा (Neha Dhupia) ने एनिवर्सरी पर पांच ब्वॉयफ्रेंड वाली बात दोहरा दी।
2 min read
neha_dhupia.jpg
Neha Dhupia Marriage Anniversary

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने 10 मई को शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। साल 2018 में नेहा ने एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) से गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी सुर्खियां बनीं। अब रविवार को नेहा ने अपनी सेकंड Marriage Anniversary मनाई। जिसके तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया शेयर की थीं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा लिखा, जिससे सभी समझ गए कि अभी वह 'रोडीज विवाद' को भूली नहीं हैं। नेहा ने एनिवर्सरी पर पांच ब्वॉयफ्रेंड वाली बात दोहरा दी।

दरअसल, नेहा धूपिया ने अपने सेकंड मैरिज एनिवर्सरी पर पति अंगद बेदी के साथ कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा- 'शादी की सालगिरह मुबारक हो, माई लव, हमारे साथ को दो साल हो गए। अंगद मेरी जिंदगी के एक सपोर्ट सिस्टम हैं। एक बेहद अच्छे पिता हैं। मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं और बहुत ही परेशान करने वाले रूम मेट भी। यह कुछ ऐसा है कि मुझे पांच ब्वॉयफ्रेंड एक ही में मिल गया। It's My Choice.' उनके इस पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद किया है। साथ ही नेहा के कैप्शन की भी लोगों ने जमकर तारीफ की।

अब हम जरा आपको नेहा धूपिया के रोडीज विवाद की याद दिलाते हैं। दरअसल, इस शो के एक एपिसोड में नेहा एक कंटेस्टेंट की इस बात पर भड़क गई थीं, कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था। लड़के के मुताबिक, उसकी गर्लफ्रेंड की उसे धोखा दे रही थीं। वह उसके अलावा पांच और लड़कों से बात करती थी। इसका पता चलने पर लड़के ने उसे चांटा मारा था। लड़के की इस बात को सुनकर नेहा धूपिया काफी गुस्सा हो गई थीं। उन्होंने लड़के पर बात डालते हुए कहा था कि लड़की ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हो सकता है लड़के में ही कोई कमी हो। ये उसकी च्वॉइस है। बस फिर क्या था। नेहा की इस बात को सुनकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर नेहा इतना ज्यादा ट्रोल होने लगीं कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपना कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा।

Published on:
11 May 2020 06:19 pm