बॉलीवुड

शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, तनाव की वजह से एक्ट्रेस की मां की बिगड़ गई थी तबीयत

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नेहा धूपिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बंटोरती हैं। शादी से पहले ही एक्ट्रेस प्रेगेंट हो गई थीं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर जब उनके माता-पिता को पता चली तो उनका रिएक्शन कुछ ऐसा था।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 12:19 PM IST
Neha Dupia
Neha Dupia

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का आज जन्मदिन है। नेहा धूपिया मिस इंडिया का भी खिताब जीत चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बॉलीवुड में नेहा धूपिया अपनी रफ एंड टफ इमेज की वजह से जानी जाती हैं। साथ ही उनके अफेयर्स की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। 12 मई 2018 को नेहा धूपिता ने एक्टर अंगद बेदी संग शादी की थी। दोनों की शादी के पीछे वजह काफी दिलचस्प है।

दरअसल, शादी से पहले ही नेहा धूपिया प्रेग्रेंट हो गई थीं। वो काफी सालों से अंगद बेदी को डेट कर रही थीं। अंगद उनके बायफ्रेंड ही नहीं बल्कि बचपन के दोस्त भी हैं। शादी के तीन महीने बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। जिसे सुनने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह से जज करना शुरू कर दिया था। चलिए आपको नेहा की शादी और प्रेग्नेंसी पर उनके माता-पिता के रिएक्शन के बारें में बताते हैं।

नेहा धूपिया छुपाना चाहती थीं माता-पिता से प्रेग्नेंसी की बात

एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने बताया था कि जब उन्होंने नेहा के माता-पिता को शादी से पहले उनके मां बनने की खबर दी तो उनके घर का माहौल कैसे बदल गया था। अगंद ने बताया कि नेहा बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि उनके पैरेंट्स को उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों के बारें में पता चले। नेहा ने अंगद से बस उनके माता-पिता से शादी के बारें में बात करने को कहा था। लेकिन अंगद को ऐसा लगा कि नेहा के पैरेंट्स को यह पता होना चाहिए कि उनकी बेटी तीन महीने प्रेग्नेंट हैं।

नेहा धूपिया की मां के नाक से निकलने लगा खून

अंगद बेदी जब नेहा धूपिया के पैरेंट्स के पास गए तो उन्होंने बताया कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। ये बात सुनकर नेहा के पैरेंट्स हैरान और परेशान हो गए। ये बात सुनकर नेहा की मां की तबीयत इतनी खराब हो गई कि उनके नाक से खून तक आना शुरू हो गया। लेकिन जैसे-तैसे अंगद ने नेहा के माता-पिता को समझाया और फिर उनके खुद की मर्जी से दोनों की शादी करवा दी। नेहा और अंगद की शादी दिल्ली के ही गुरुद्वारे में हुई थी। दोनों ने बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी की थी।

जल्द होगी नेहा धूपिया के घर में नए मेहमान की एंट्री

शादी के कुछ समय बाद ही नेहा धूपिया ने अपनी बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा है। एक बार फिर से नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। नेहा के वर्क फ्रंट की बात करें तो नो फिल्टर नाम से नेहा धूपिया का एक चैट शो आता है। जहां पर सेलेब्स के साथ वो खूब गपशप करती हैं।

Updated on:
27 Aug 2021, 12:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन