बॉलीवुड

माला पहनाने के बाद भी टूटी नेहा की शादी, आदित्य से जुड़ा बड़ा खुलासा किया, बताई सच्चाई कब हो रही है शादी

फिर टूटा नेहा दिल, आदित्य की हो रही है शादी, नेहा नहीं इस लड़की से शादी करेंगे उदित नारायण के बेटे...
2 min read
Feb 22, 2020
neha kakkar
neha kakkar

सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी की अफवाहों के चलते सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 11' की टीआरपी में भारी भरकम उछाल देखने को मिला है। शो के सेट पर दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई थीं। हालांकि, अभी तक दोनों की शादी नहीं हुई है। शो के फिनाले से पहले हाल ही नेहा कक्कड़ ने आदित्य से शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

नेहा से नहीं अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर रहे हैं आदित्य
एक इंटरव्यू में नेहा कक्कड़ ने कहा,'बेशक आदित्य बहुत ही अच्छे इंसान हैं। उनके पास खूबसूरत दिल है। मुझे ये बताने में खुशी हो रही है कि मेरे प्यारे दोस्त की शादी इसी साल उनकी गर्लफ्रेंड से हो रही है। मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाए देती हूं और दुआ करती हूं कि इन दोनों का साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे।'

नेहा और आदित्य की शादी खबरें ने उस वक्त सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा था जब उनके जयलामा एक वीडियो सामने आया था। हालांकि, ये वीडियो इंडियन आइडल के सेट का ही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आदित्य का बयान भी आया था। आदित्य ने एक इंटरव्यू में कहा था,'अगर मैं अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला लूंगा तो मैं खुद इसकी घोषणा करूंगा। शादी, मेरे लिए एक बहुत बड़ा फैसला है। मैं इसे छुपाऊंगा नहीं। सच ये है कि यह सब एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था। जिसे लोगों ने गंभीरता से ले लिया।

उन्होंने कहा था कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चल रहा है, जो कि गलत है। कोई भी मीडिया पर्सन हमारे पास सच्चाई जानने के लिए नहीं आया। ये सब सिर्फ एक रियलिटी शो की टीआरपी के लिए किया गया। शो के मेकर्स ने हमसे जो करने को कहा, हमने किया। लेकिन ये सब एक मजाक था।

Updated on:
22 Feb 2020 01:06 pm
Published on:
22 Feb 2020 01:04 pm