नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत इन दिनों दुबई में अपना हनीमून मना रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली | बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने हाल ही में शादी की है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। वहीं नेहा शादी के फंक्शन के कॉस्ट्यूम को लेकर काफी ट्रोल भी हुई थीं। नेहा का लहंगा दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के शादी के लुक से मिलता जुलता था। जिसको लेकर उनकी आलोचना हुई थी। नेहा ने बाद में बताया था कि सब्यसाची ने उन्हें खुद शादी के आउटफिट्स गिफ्ट किए थे। अब हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत के दुबई से फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं। दोनों वहां अपना हनीमून मनाने गए हुए हैं।
नेहा का पति रोहनप्रीत के साथ दुबई की सड़को से वीडियो सामने आया है। दोनों ओपन कार में घूमते हुए नजर आए। फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो में रोहनप्रीत कार में आगे बैठे हैं और नेहा पीछे से मस्ती कर रही हैं। नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के गाने लैला पर झूम रही हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं इससे पहले नेहा ने अपने होटम से वीडियो शेयर किया था। जाहिर है कि शादी के बाद अब नेहा कुछ दिनों के लिए अपने काम से छुट्टी पर हैं।
बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी बहुत जल्दी में हुई थी। नेहा ने सोशल मीडिया पर रोहनप्रीत को लेकर कुछ वक्त पहले ही खुलासा किया था। इससे पहले तक नेहा के फैंस उनके रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं जानते थे। पहले सभी को ये लगता रहा कि फिर से नेहा अपने गाने के लिए इस तरह का प्रमोशन कर रही हैं। लेकिन उनकी शादी की तैयारियों को देखने के बाद सभी को यकीन हो गया कि नेहा सच में रोहनप्रीत से शादी करने वाली हैं। नेहा और रोहनप्रीत का गाना नेहू द व्याह भी रिलीज हुआ था। जो फैंस को खूब पसंद आया।