बॉलीवुड

नेहा कक्कड़ से तलाक पर पति रोहनप्रीत ने तोड़ी चुप्पी, सबके सामने बताया शादीशुदा जिंदगी का सच

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह क्यूट कपल में से एक हैं। अब हाल ही में रोहनप्रीत ने तलाक की बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2024, 5:16 PM IST
neha kakkar with rohanpreet
नेहा कक्कड़ से तलाक पर पति रोहनप्रीत ने तोड़ी चुप्पी

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने अपनी मेहनत से म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। साल 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों की तलाक की खबरें आने लगी थी। बता दें कि रोहनप्रीत ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ को होस्ट कर रहे हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ संग अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की है।

एनबीटी को दिए इंटरव्यू में रोहनप्रीत ने कहा, “नेहा और मेरी किस्मत में एक-दूसरे का साथ होना लिखा था। हम एक म्यूजिक वीडियो के लिए मिले और धीरे-धीरे करीब आ गए। यह मेरे साथ हुई सबसे अच्छी बात है। मैं ब्लेस हूं।” नेहा से तलाक पर बात करते हुए रोहनप्रीत ने कहा, 'मैं अफवाहों पर ध्यान नहीं देता। अगर गॉसिपिंग फैलाने से कुछ लोगों को खुशी मिलती है, तो यह उनके लिए अच्छा है। नेहा और मैं अपने काम और अपनी लाइफ पर पूरा फोकस करके खुश हैं। जब मैं नेहा के काम को देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि वह कितनी विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई हैं। वह आसपास रहने वाले सबसे प्यारे लोगों में से एक है। मैं उनसे बहुत कुछ सीखता हूं।"

Published on:
Also Read
View All
Pratap Movie Review: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की ये कहानी इमोशनल कर देगी, अमित साध के अभिनय ने किया इंप्रेस

‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है