बॉलीवुड

शादी से पहले Neha Kakkar ने रोहनप्रीत की एक्स गर्लफ्रेंड के लिए करवाया था ये काम

नेहा और रोहन की लव स्टोरी है काफी दिलचस्प शादी से पहले नेहा ने रोहन के सामने रखी थी शर्त
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2020, 9:19 AM IST
neha_kakkar_rohanpreet.jpg
Neha Kakkar Rohanpreet Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। उनके गाने रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाते हैं। कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुकी नेहा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की है। दोनों को कुछ ही मुलाकातों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने हमेशा साथ रहने का फैसला कर लिया। लेकिन शादी से पहले नेहा ने रोहन से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को अनफॉलो करवा दिया।

एक्स गर्लफ्रेंड को करवाया अनफॉलो

इस बात का खुलासा खुद नेहा ने किया है। दरअसल, कुछ वक्त पहले नेहा और रोहनप्रीत 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंचे थे। यहां दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बातें बताई थीं। इस दौरान नेहा ने रोहन के एक्स कॉलिंग गाने को लेकर कहा कि उन्होंने रोहन की एक्स को अनफॉलो करवा दिया था।

शो में कपिल रोहन से कहते हैं कि आपका एक गाना आया है, एक्स कॉलिंग। इसपर रोहन नेहा को देखकर शरमा जाते हैं और कहते हैं हां। इसके बाद नेहा कहती हैं, 'क्या हुआ मैंने अनफॉलो करवा दिया और इन्होंने गाना बना लिया।' इस पर कपिल कहते हैं कि मैंने तो मजाक में पूछा था ये तो सच्ची स्टोरी थी कोई। बता दें कि एक्स कॉलिंग गाने में रोहनप्रीत के साथ टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर हैं। इस गाने ने भी लोगों के बीच खूब धमाल मचाया।

नेहू दा व्याह के सेट पर हुई मुलाकात

वहीं बात करें रोहनप्रीत और नेहा की लव स्टोरी की तो दोनों की मुलाकात नेहू दा व्याह गाने के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बात शादी तक पहुंच गई। नेहा ने कपिल शर्मा शो में ही बताया था कि रोहन के प्रपोज करने पर उन्होंने उनसे कहा था कि उनकी उम्र अब शादी की हो गई है। लेकिन रोहन कहते हैं कि उनकी उम्र अभी शादी की नहीं है। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो जाती हैं। हालांकि एक दिन फिर रोहन नेहा को कहते हैं कि वह उनके बिना नहीं रह सकते हैं। वह शादी के लिए तैयार हैं। जिसके बाद दोनों की शादी होती है।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा