बॉलीवुड

क्या Neha Kakkar की प्रेग्नेंसी है एक स्टंट, फैंस को फिर बनाया बेवकूफ?

नेहा कक्कड़ ने बेबी बंप के साथ शेयर की थी तस्वीर अब एक नए पोस्ट के साथ फैंस को किया कन्फ्यूज़

2 min read
neha_kakkar.jpg
Neha Kakkar

नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दो महीने पहले सिंगर रोहनप्रीत से शादी करने के बाद से दोनों लाइमलाइट में बने रहते हैं। अब हाल ही में नेहा ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी थी कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। सिंगर ने अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'ख्याल रख्या कर।' उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी। हर कोई नेहा और रोहन को बधाई दे रहे थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि नेहा ने फैंस को एक बार फिर पागल बनाया है।

गाने का पोस्टर किया शेयर

दरअसल, नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने गाने का पोस्टर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वही फोटो है जिस पर उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे थे। इस पोस्टर के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'ख्याल रखा कर। 22 दिसंबर।' उनका नया गाना 'ख्याल रख्या कर' 22 तारीख को रिलीज हो रहा है। इसमें नेहा और रोहन नजर आएंगे।

लोगों का फूटा गुस्सा

नेहा के इस पोस्ट पर अब तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। वहीं, कुछ का मानना है कि नेहा ने गाने के लिए फेक बेबी बंप लगाया है।

बता दें कि नेहा और रोहन ने 24 अक्टूबर को शादी की थी। दोनों की मुलाकात नेहू दा व्याह गाने के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रोहन को डेट करने से पहले उन्होंने उनके सामने एक शर्त रखी थी। उन्होंने बताया कि रोहन ने मुझसे कहा कि वो मुझे पसंद करते हैं। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मेरी उम्र अब शादी की हो चुकी है तो मैं डेटिंग नहीं सीधा शादी करना चाहती हूं। लेकिन रोहन का कहना था कि उनकी उम्र अभी शादी की नहीं हुई। जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई। हालांकि उसके बाद रोहन ने नेहा को फोन कर कहा कि वह उनके बिना नहीं रह सकते। जिसके बाद दोनों ने परिवार वालों को इस रिश्ते के बारे में बताया।

Published on:
19 Dec 2020 01:00 pm