बॉलीवुड

Neha Kakkar ने रोहनप्रीत सिंह को पहनाई अंगूठी, लाल चूड़ा पहनकर डांस करती हुई आईं नजर.. देखिए तस्वीरें

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की आज शादी (Neha Kakkar Rohanpreet wedding) हैं। उससे पहले कई फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। हाल ही में नेहा की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो रोहनप्रीत को अंगूठी पहनाती हुई दिखाई दे रही हैं।

2 min read
Oct 24, 2020
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh ring ceremony and Sagan

नई दिल्ली | बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की शादी आज ही होनी है। इससे पहले दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में नेहा की सगाई का एक वीडियो सामने आया है। रोहनप्रीत को नेहा अंगूठी पहनाती (Neha Kakkar Ring ceremony) हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक वीडियो में वो चूड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं। नेहा और रोहनप्रीत एक दूसरे के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ नेहा और रोहनप्रीत का गाना नेहू द व्याह पर दोनों ने डांस किया। नेहा अपने शादी के सभी फंक्शन्स में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

नेहा ने रोहनप्रीत को पहनाई अंगूठी

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर नेहा के वीडियो साझा किए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही वायरल हो गए हैं। एक वीडियो में नेहा, रोहनप्रीत को अंगूठी पहनाती हुई दिखाई दे रही हैं। रोहनप्रीत घुटनों के बल बैठते हैं और नेहा उन्हें रिंग पहनाती हैं फिर दोनों साथ में डांस करने लगते हैं। फैंस नेहा को लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में नेहा चूड़ा पहनी (Neha Kakkar sagan) हुई हैं। नेहा ने रेड और व्हाइट कलर के कॉमबिनेशन की ड्रेस पहनी है। वहीं रोहनप्रीत ने भी इसी थीम पर शूट कैरी किया है। दोनों नेहू द व्याह पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो (Neha Kakkar Rohanpreet video) को खूब पसंद किया जा रहा है। नेहा की खूबसूरती इसमें देखते ही बन रही है।

फैंस को नेहा दे रही हैं हर एक अपडेट

बता दें इससे पहले नेहा ने अपनी मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की थी। ग्रीन कलर की थीम पर उन्होंने ड्रेस पहनी थी जिसमें वो ब्यूटीफुल लग रही थीं। नेहा की शादी दिल्ली में होगी। वहीं उनका रिसेप्शन 26 अक्टूबर को पंजाब में किया जाएगा। नेहा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बज बना हुआ है। फैंस नेहा के हर फंक्शन की झलक देखना चाहते हैं। जिसका नेहा भी बखूबी ख्याल रख रही हैं। वो अपनी शादी का हर एक अपडेट फैंस तक पहुंचा रही हैं।

Published on:
24 Oct 2020 04:40 pm
Also Read
View All