बॉलीवुड

Actess Neha Sharma ने शेयर की Throwback तस्वीर, समुद्र किनारे आईं नजर

नेहा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Neha Sharma Instagram Picture) से एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समुद्र किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं।

2 min read
neha sharma beach photo

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पुरी दुनिया की रफ्तार को धीमा कर दिया है। वहीं, देश में भी तमाम कोशिशों के बाद भी इसका संक्रमण (Coronavirus In India) फैलता जा रहा है। अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख तक पहुंच गई है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया था। अब लॉकडाउन को लगे हुए दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। ऐसे में आम इंसान हो या फिल्म सितारा, सभी अपने उन दिनों को याद कर रहे हैं, जब वह बिना किसी टेंशन के बाहर घूम सकते थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma Beach Photo) भी अपने पुराने दिनों को याद कर रही हैं।

दरअसल, नेहा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Neha Sharma Instagram Picture) से एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समुद्र किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं समुद्र के सामने थोड़ी देर के लिए बैठना चाहती हूं। लेकिन तब तक पुरानी यादों को ताजा कर रही हूं।' नेहा शर्मा की इस पोस्ट पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं उनके फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि नेहा शर्मा सोशल मीडिया (Social Media)पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी एक बिकनी(Neha Sharma In Bikini) तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह काफी हॉट लग रही थी। उनकी इस तस्वीर को करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

View this post on Instagram

🐼☕️🖤 #cozthrowbackisthenewnormal

A post shared by Neha Sharma 💫 (@nehasharmaofficial) on

वहीं लॉकडाउन में नेहा शर्मा अपने पुराने दिनों को काफी मिस कर रही हैं। क्योंकि नेहा शर्मा ने अपनी एक कॉफी पीते हुए तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर नेहा ने कॉफी शॉप पर ली थी। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा जब तक हम दोबारा किसी कॉफी शॉप पर नहीं जाते। उनकी इस फोटो पर ढेरों लाइक्स आए थे। बात करें उनकी फिल्मों की तो वह आखिरी बार फिल्म 'तान्हाजी' (Tanhaji: The Untold Story) में नजर आई थीं। इस फिल्म का उनका रोल छोटा था, लेकिन अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से उन्होंने सभी का दिल जीता था।

View this post on Instagram

Till we can go back to an actual coffee shop..☕️

A post shared by Neha Sharma 💫 (@nehasharmaofficial) on

Published on:
04 Jun 2020 03:29 pm
Also Read
View All