बॉलीवुड

Neil Nitin Mukesh की बेटी नूरवी का क्यूट वीडियो हो रहा वायरल, घर के अंदर आवाज निकालकर दौड़ाई ट्रेन

Neil Nitin Mukesh ने शेयर किया बेटी नूरवी का वीडियो (Video Viral) नूरवी (Nurvi) ने घर में दौड़ाई ट्रेन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है नूरवी का वीडियो

2 min read
May 11, 2020
Neil Nitin Mukesh and Nurvi

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी बेटी नूरवी (Nurvi) के क्यूट वीडियोज़ अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में भी उन्होंने नूरवी का ऐसा ही प्यारा वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। फैंस नूरवी की क्यूटनेस देख दीवाने हुए जा रहे हैं। वीडियो में नूरवी ट्रेन को दौड़ाने की एक्टिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वो रेलगाड़ी की आवाज़ भी निकाल रही हैं।

नील ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी नूरवी का वीडियो शेयर किया है। इसमें वो पूछते हैं कि नूरवू, ट्रेन कैसे करती हैं.. जोर से बताओं। फिर नूरवी तेजी से दौड़कर बताती हैं और ट्रेन की आवाज भी निकालकर दिखाती हैं। नील ने कैप्शन में लिखा- मेरा छोटा मन्चकीन। ना केवल वो मुझे बताती है कि ट्रेन कैसे अवाज करती है, बल्कि वो तेज दौड़ कर भी दिखाती हैं जैसे वो ही ट्रेन हों। मुझ पर भरोसा कीजिए, वो बहुत तेज है.. सुबह का कार्डियो खत्म हुआ। इस वीडियो को अब तक 52 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

लॉकडाउन में आजकल नील नितिन मुकेश अपनी बेटी नूरवी के साथ खूब टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो आए दिन उनके कई सारे प्यारे वीडियोज़ फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सिंगर हनी सिंगर के गाने लोका-लोका पर उनका डांस पोस्ट किया था। इस वीडियो को अब तक 14 लाख लोगों ने देख लिया है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Published on:
11 May 2020 03:18 pm
Also Read
View All
शर्टलेस सीन देख लड़कियों से ज्यादा लड़के भेजते हैं मैसेज, एक्टर अविनाश तिवारी ने किया खुलासा

‘रामायण’ पर विवादित टिप्पणी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे प्रकाश राज, हिंदू भावनाएं आहत करने के आरोप में बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा बनेंगे कुंभकरण, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में फैसल मलिक की एंट्री?

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पैरों में गिरे भांजे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा हुईं इमोशनल, सालों की दूरियां हुई खत्म

Dhurandhar BTS Release: ‘धुरंधर 2’ के बाद बड़ा ट्विस्ट, अब सिनेमाघरों में फिर होगा ‘धुरंधर’ का धमाका, आदित्य धर ने किया प्लान