
Dhurandhar Re-Release In Theatres (सोर्स- एक्स)
Dhurandhar Re-Release In Theatres: भारतीय सिनेमा में जब भी बड़ी फिल्मों और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की चर्चा होती है, तो पिछले कुछ समय से निर्देशक आदित्य धर और सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद अब ये फिल्म एक और अनोखा इतिहास रचने की तैयारी में है। खबर है कि इस फिल्म की मेकिंग को भी दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया प्रयोग माना जा रहा है।
एचटी सिटी के मुताबिक 'धुरंधर' की लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि फिल्म के निर्माताओं ने इसके निर्माण की पूरी प्रक्रिया को ही एक अलग सिनेमाई अनुभव में बदलने का फैसला किया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किए गए वूे फुटेज, कलाकारों के खास इंटरव्यू और निर्माण से जुड़ी रोचक झलकियों को मिलाकर एक फुल-लेंथ फीचर तैयार किया जा रहा है, जिसे 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।
दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि फिल्म की टीम फिलहाल मीडिया इंटरव्यू से दूरी बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर और कलाकारों सहित अर्जुन रामपाल ने अभी तक किसी प्रमोशनल इंटरैक्शन में हिस्सा नहीं लिया है क्योंकि उनकी पहली आधिकारिक बातचीत इसी विशेष मेकिंग फिल्म का हिस्सा बनने वाली है। यह रणनीति भारतीय फिल्मों के प्रचार के तरीके में एक नई दिशा का संकेत देती है।
धुरंधर की सफलता की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं रही है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया था।
इसके बाद आई इसकी अगली कड़ी धुरंधर: द रिवेंज ने तो सफलता के नए आयाम ही स्थापित कर दिए। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई और अब भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह अभी भी कम नहीं हुआ है, जो इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
Updated on:
21 Apr 2026 04:21 pm
Published on:
21 Apr 2026 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
