21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ आध्यात्म की राह पर चला टीवी का ये एक्टर, नॉन वेज छोड़ने के साथ ही पहनी तुलसी माला

Karan Wahi Spiritual Journey: टीवी एक्टर करण वाही को लेकर हाल ही में एक खुलासा हुआ है। उन्होंने खुद बताया है कि वो अब आध्यात्म की राह पर निकल पड़े हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Karan Wahi Quits Acting

Karan Wahi Quits Acting (सोर्स- एक्स)

Karan Wahi Quits Acting: टीवी के हैंडसम हंक करण वाही हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में नजर आए। यहां पर करण ने ऐसा खुलासा किया कि उनके फैंस भी काफी हैरान रह गए। दरअसल करण वाही अब ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़कर आत्याध्म की राह पर निकल चुके हैं। उन्होंने गले में तुलसी माला धारण कर ली है और नॉन वेज भी पूरी तरह से छोड़ चुके हैं। करण वाही ने क्या कुछ कहा है, पारस के पॉडकास्ट में, चलिए जानते हैं।

करण वाही ने पकड़ी आध्यात्म की राह (Karan Wahi Quits Acting)

करण वाही ने पारस से बात करते हुए कहा, मुझे खुद ही पता नहीं चला कि मैंने नॉन वेज कब और क्यों खाना छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि वो कभी नॉन वेज भी छोड़ेंगे लेकिन वो भी हो गया और वो बस आजकल कृष्ण भक्ति में ही लीन रहते हैं। ये सुनने के बाद खुद पारस भी काफी हैरान रह गए। करण वाही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेमानंद जी महाराज के वचनों को भी सुनते हैं करण (Karan Wahi Quits Acting)

इतना ही नहीं, इसी पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया कि उनका दिल अब बस प्रेमानंद जी महाराज के वचनों में लगता है। साथ ही वो वृंदावन से भी काफी जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। करण वाही को लेकर पिछले दिनों एक खबर फैल रही थी कि वो जल्द ही टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ शादी करने वाले हैं।

हालांकि इन सभी अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने खुद बोल दिया था कि ये सबकुछ उनका फ्री में पीआर करने के लिए ही हो रहा है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए उनका फ्री में पीआर करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया था।

कई शोज में काम कर चुके करण

बता दें करण वाही पिछले लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी शो 'दिल मिल गए' से मिली। इस सीरियल में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट भी नजर आए थे। इसके अलावा भी वो कई शोज में नजर आ चुके हैं।