
मधु शाह और मिथुन चक्रवर्ती। (फोटो सोर्स: IMDb)
Madhoo Shah On Mithun Chakraborty: 'रोजा' और 'फूल और कांटे जैसी सदाबहार फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेत्री मधु शाह ने हाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने फिल्मी करियर के एक्सपिरियंसेस और अजय देवगन के साथ अपनी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' के बारे में खुलकर बात की। ये फिल्म अजय देवगन और मधु की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से भी मधु शाह को बहुत बड़ी पहचान मिल गई थी। इसके साथ ही उन्होंने नाना पाटेकर के साथ थप्पड़ वाले सीन का एक किस्सा भी शेयर किया। इस बातचीत में उन्होंने मिथुन चक्रबर्ती के बारे में भी बात की। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो भी आमने आ रहा है जिसमें वो अपने फेवरेट गाने के बारे में बता रही हैं और बता रहीं हैं कि उनका पसंदीदा गाना मिथुन के साथ था।
अगर आपने मिथुन चक्रवर्ती की मूवीज देखी होंगी तो आपको मधु शाह की याद जरूर आ जाएगी। मधु शाह ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ तकरीबन तीन-चार फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'जनता की अदालत', 'जल्लाद' जैसी फिल्में हैं। इन फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती और मधु शाह एक साथ नजर आ चुके हैं। अब एक्ट्रेस मधु शाह का कुछ महीने पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के बारे में खुलकर बातें की और उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस साझा किया।
इस इंटरव्यू में फोटोज के जरिये मधु शाह ने अपनी फिल्मीं यादों को ताजा किया गया था। इन तस्वीरों में उनके 90 के दशक के को-स्टार्स अक्षय कुमार, गोविंदा के साथ की फोटोज भी उन्होंने दिखाई। इन फोटोज के साथ ही मधु ने मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीरें भी शेयर की और उनके बारे में बात की।
मधु शाह ने मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीर को लेकर खुलकर बात की और बताया कि ये हैं मिथुन दा और मिथुन दा के साथ काम करना यानी कि वन टेक एक्टर के साथ काम करना। वो एक टेक में फिल्में कंप्लीट करते थे। लेकिन मैं वो एक्ट्रेस थी जो मिथुन चक्रवर्ती साहब से दूसरा टेक भी करवा लेती थी अपने लिए। जिस पर मिथुन दा बोलते भी थे कि क्या ऑस्कर मिल जाएगा क्या? इस तरह से मधु शाह मिथुन चक्रवर्ती के बारे में बोलती हुई नजर आई। उन्होंने इसके साथ ही यह भी बताया कि वन टेक आर्टिस्ट का मतलब यह है कि अगर मैं सेकंड टेक भी चाहूं तो यह देते नहीं थे। लेकिन मैं उनसे सेकंड टेक ले लेती थी। उन्होंने कहा कि मैं उनसे बोलती थी वन मोर दादा प्लीज। तब मिथुन दा मान जाते थे और वह सेकंड टेक भी मेरे लिए कर लेते थे।
मधु शाह ने इसके साथ यह भी बताया कि जो आज तक का सबसे पॉपुलर गाना मेरा है वह मिथुन चक्रवर्ती के साथ ही है। हम भी पागल तुम भी पागल करके सॉन्ग है जो मिथुन दा के साथ था और यह मेरा अब तक का सबसे बेहतरीन सॉन्ग में से एक है।
मिथुन दा के साथ मैंने ऊंटी में कई सारी फिल्में की हैं जिनमें तीन-चार फिल्में शामिल होती हैं और इनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगता था। उन्होंने बताया कि मिथुन दा के साथ डांस करना भी मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। साथ ही यह भी कहा कि इनके साथ काम करना और इनके साथ साझा की गई मेमोरी बहुत सुंदर रही है। कुल मिलाकर मधु शाह ने मिथुन चक्रवर्ती के बारे में इन सभी बातों का जिक्र किया और उनके तारीफों के पुल बांधती हुई नजर आई।
Published on:
07 Jun 2026 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
