
मिथुन चक्रवर्ती(फोटो सोर्स: @SouleFacts)
Mithun Chakraborty praises Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए चैप्टर की शुरुआत हो चुकी है। BJP के नेतृत्व में राज्य में पहली बार सरकार बनने के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को अपने जिला दौरा की शुरुआत से पहले कोलकाता के न्यू टाउन स्थित मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर पहुंचकर उनसे लगभग 1 घंटे तक विचार-विमर्श किया।
इस मुलाकात के बाद IANS से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने सुवेंदु अधिकारी को भविष्य का बेस्ट सीएम बताया, "मैं लोगों को यकीन दिला सकता हूं कि उनसे बेहतर सीएम कोई नहीं हो सकता। वे पहले दिन से ही मेहनत कर रहे हैं।" भाजपा नेताओं ने इस मुलाकात को "कर्सी विजिट" बताया और मिथुन के चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए उनकी तारीफ की।
इतना ही नहीं, सुवेंदु अधिकारी ने भी मिथुन चक्रवर्ती का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पिछले 5-6 सालों से पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और राज्य में राजनीतिक बदलाव में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि मिथुन से आशीर्वाद लेने आए थे और साथ ही भविष्य के कार्यों पर भी चर्चा हुई, हालांकि वे इसके विस्तृत विवरण शेयर नहीं कर सके।
मिथुन चक्रवर्ती ने हेल्थ प्रॉब्लम के बाद नॉर्थ और साउथ बंगाल में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया और चुनावी शेड्यूल के बीच थकान के बावजूद प्रचार की जिम्मेदारी भी निभाई। बता दें, मिथुन चक्रवर्ती हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में नजर आए थे। ये फिल्म 5 सितंबर, 2025 को रिलीज हुई थी और इसमें ममता बनर्जी के खिलाफ राजनीतिक संदेश दिए गए हैं और विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस पॉलिटिकल ड्रामा में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, अनुपम खेर और सिमरत कौर जैसे स्टार्स शामिल हैं। फिल्म की कहानी 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और दंगों पर बेस्ड है।
बता दें, पश्चिम बंगाल में इस समय राजनीतिक बदलाव और नई उम्मीदों का माहौल है, TMC ने कुछ खास बदलाव किए नहीं और अब जनता न्याय चाहती है बंगाल के हित के लिए। सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने के साथ भाजपा की राज्य में पकड़ और मजबूत होती दिख रही है और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज स्टार्स भी इस बदलाव के सपोर्टर बने हैं।
Updated on:
16 May 2026 03:57 pm
Published on:
16 May 2026 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
