16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कान्स 2026 में जॉर्डन फर्स्टमैन ने डिएगो कैल्वा संग किया ‘लिपलॉक’, वीडियो वायरल

Jordan Firstman and Diego Calva kissing video: कान्स 2026 के फेस्टिवल में जॉर्डन फर्स्टमैन और डिएगो कैल्वा के बीच हुआ 'लिपलॉक' सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

2 min read
Google source verification
कान्स 2026 में जॉर्डन फर्स्टमैन ने डिएगो कैल्वा संग किया 'लिपलॉक', वीडियो वायरल

जॉर्डन फर्स्टमैन और डिएगो कैल्वा (फोटो सोर्स: x के @Variety अकाउंट द्वारा)

Jordan Firstman and Diego Calva kissing video: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 इस समय अपने पूरे शबाब पर है, जहां पूरे दुनिया भर की फिल्मों के प्रीमियर हो रहे हैं। इसी बीच 15 मई को स्क्रीनिंग हुई इंटरनेशनल फिल्म 'क्लब किड' ने फेस्टिवल में खास सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, फिल्म का प्रीमियर "अन सर्टेन रिगार्ड" सेक्शन में हुआ, जहां इसे न केवल फैंस से दमदार रिस्पॉन्स मिला बल्कि स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

पैशनेट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया

इस फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर जॉर्डन फर्स्टमैन इस अवसर पर काफी इमोशनल और खुश नजर आए। बता दें, स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने अपनी पूरी टीम को गले लगाया और इस सफलता का जश्न मनाया। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि जॉर्डन फर्स्टमैन ने अपने को-स्टार डिएगो कैल्वा को Kiss किया और दोनों के बीच हुआ ये पैशनेट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो को मीडिया आउटलेट वैरायटी ने भी शेयर किया है, जिसके बाद ये चर्चा और तेज हो गई।

ऑनलाइन कई तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं

फिल्म "क्लब किड" को कान्स में कैमरा डी ओर और क्वीर पाम जैसे अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रही हैं। तो एक यूजर ने लिखा कि डिएगो बेहद खुश और उत्साहित लग रहे थे, जैसे वो इस पूरे पल को जी रहे हों। तो वहीं, जॉर्डन फर्स्टमैन पहले से ही खुले तौर पर अपनी पहचान के बारे में बात कर चुके हैं, लेकिन डिएगो कैल्वा ने अभी तक इस विषय पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, जिसके चलते ऑनलाइन कई तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं।

इसी बीच कान्स 2026 में कई भारतीय स्टार्स भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं और आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला, रूपी गिल, हुमा कुरैशी और अदिति राव हैदरी जैसे स्टार्स रेड कार्पेट पर नजर आए हैं, जिनकी उपस्थिति भी लगातार चर्चा में बनी हुई है।