12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

55 साल बाद इस हॉरर फिल्म से हटा बैन! बिना कट के रिलीज होगी ‘द डेविल्स’

Horror Movie: 55 साल पहले रिलीज हुई एक ऐसी विवादित फिल्म, जिसे मजहब और नैतिकता के नाम पर दुनिया की नजरों से छिपाकर बेड़ियों में जकड़ दिया गया था, अब इससे बैन हटने वाला है। आखिर क्या है उस खौफनाक 'अनकट' फुटेज का सच, जिसे दशकों तक 'पाप' मानकर हमेशा छुपाया गया?

3 min read
Google source verification
Most Cursed Horror Film To Be Released Without Cuts After 55 Years Of banned

55 साल बाद द डेविल्स होगी रिलीज (Photo Source- Printscreen YouTube)

The Devils Banned For 55 Years: हॉरर फिल्मों के शौकीनों और सिनेमा के पारखियों के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे फिल्म जगत में हलचल मचा दी है। मशहूर डायरेक्टर केन रसेल की साल 1971 की वो फिल्म, जिसने रिलीज होते ही पूरी दुनिया में हंगामा खड़ा कर दिया था, अब अपने असली अवतार में वापस आ रही है। इसके अनकट सीन्स अब पहली बार आधिकारिक तौर पर दुनियाभर के सामने पेश किए जाएंगे। खास बात यह है कि इसे आधुनिक 4K क्वालिटी में रीस्टोर किया गया है, ताकि केन रसेल की परिकल्पना को बिना किसी समझौते के देखा जा सके।

55 साल बाद इस फिल्म से हटा बैन (The Devils movie director cut release 2026)

हम बात कर रहे हैं 'द डेविल्स' (The Devils) की, जब 1971 में वॉर्नर ब्रदर्स ने इसे रिलीज किया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगी। 17वीं सदी के फ्रांस की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 'डेविल्स ऑफ लंदन' और जॉन व्हाइटिंग के नाटक पर आधारित थी। फिल्म में दिखाए गए अत्यधिक हिंसक, डरावने और धार्मिक प्रतीकों से जुड़े सीन्स ने चर्च और सरकारों के बीच खलबली मचा दी थी। इसका रिजल्ट यह हुआ कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में रिलीज के लिए इस पर भारी कैंची चलाई गई और कई देशों ने तो इसे सीधे बैन ही कर दिया था।

अब दिखेगा 'रसेल कट' का असली खौफ (Ken Russell The Devils 4K restoration)

दशकों तक फिल्म का असली वर्जन फाइलों और डिब्बों में बंद रहा, लेकिन अब 55 साल बाद "रसेल कट" की वापसी हो रही है। इस महीने कान्स फिल्म फेस्टिवल के 'कान्स क्लासिक' सेक्शन में इसका वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इसके बाद, इसे पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमेरिका में इसकी स्पेशल थिएटर रिलीज 16 अक्टूबर 2026 को तय की गई है, जो हैलोवीन के ठीक पहले दर्शकों की रूह कपाने के लिए काफी है।

क्या है फिल्म की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी? (The Devils uncensored version Cannes 2026)

फिल्म एक पादरी फादर अर्बेन ग्रैंडियर (ओलिवर रीड) के इर्द-इर्द घूमती है, जिन पर जादू-टोना करने के आरोप लगते हैं। फिल्म में ननों के बीच 'डेमॉनिक पजेशन' यानी बुरी आत्माओं का वास और सामूहिक एक्सॉर्सिज्म (भूत भगाने की प्रक्रिया) को इतने भयावह तरीके से दिखाया गया है कि कमजोर दिल वाले इसे देख भी नहीं सकते। ओलिवर रीड और वेनेसा रेडग्रेव की एक्टिंग को आज भी सिनेमा की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जाता है।

इतिहास की सबसे साहसी फिल्म

'द डेविल्स' का इतिहास लुका-छिपी वाला रहा है। साल 2010 में इसे आईट्यून्स पर डाला गया, लेकिन विवाद बढ़ते ही तीन दिन में हटा लिया गया। केन रसेल को इस फिल्म के लिए वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था, लेकिन फिल्म को कभी वो सम्मान नहीं मिल पाया जिसकी वो हकदार थी। अब 4K ब्लू-रे रिलीज के साथ, यह कल्ट क्लासिक फिल्म आखिरकार अपने दर्शकों के साथ इंसाफ करने लौट रही है