
Dhurandhar 2 Highest Grossing India Movie (सोर्स- एक्स)
Dhurandhar 2 Highest Grossing India Movie: भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने आखिरकार वो कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद लंबे समय से की जा रही थी। शानदार प्रदर्शन के दम पर इस फिल्म ने अब 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ते हुए दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये उपलब्धि सिर्फ एक बॉक्स ऑफिस आंकड़ा नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की ताकत का बड़ा संकेत मानी जा रही है।
रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म ने भारत में करीब 1153 करोड़ रुपये नेट और लगभग 1360 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है। वहीं विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
ओवरसीज मार्केट से लगभग 423 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1790 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जिससे इसने ‘बाहुबली 2’ के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
इससे पहले ‘धुरंधर 2’ ने 'पुष्पा 2' को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन अब फिल्म ने एक और बड़ी छलांग लगाते हुए सीधे दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये उपलब्धि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास है, क्योंकि लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म ने इस स्तर पर पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर्स को चुनौती दी है।
अब ‘धुरंधर 2’ की नजर सीधे पहले स्थान पर मौजूद 'दंगल' के रिकॉर्ड पर टिक गई है। आमिर खान की इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 2070 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और अभी भी ये भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। यानी 'धुरंधर 2' आमिर के रिकॉर्ड से अभी करीब 280 करोड़ पीछे है।
हालांकि ‘दंगल’ तक पहुंचना आसान नहीं माना जा रहा, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच सकती है। फिलहाल इसे नंबर-1 बनने के लिए अभी लगभग 280 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।
थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर भी बड़ी चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ लगभग 150 करोड़ रुपये की डील फाइनल कर ली है और जल्द ही फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है।
कुल मिलाकर ‘धुरंधर 2’ ने ये साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी, बड़े पैमाने का एक्शन और स्टार पावर मिलकर इतिहास रच सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ये फिल्म ‘दंगल’ को पीछे छोड़कर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने का नया रिकॉर्ड बना पाएगी।
Updated on:
20 Apr 2026 05:11 pm
Published on:
20 Apr 2026 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
