बॉलीवुड

मुकेश अंबानी के घर होली पार्टी में सरेआम प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने की ऐसी हरकत

केश अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस निक जोनस करने लगे ऐसा काम...

2 min read
Mar 08, 2020
Priyanka Chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra और उनके पति निक जोनस nick jonas फिलहाल होली सेलिब्रेशन के लिए भारत में हैं। हाल ही दोनों सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर होली पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में कई और सेलेब्स ने भी शिरकत की। सोशल मीडिया पर इस होली पार्टी के वीडियो खूब वायरल भी हो रहे हैं।

नियंका ने इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
बता दें कि प्रियंका और निक ने इंस्टाग्राम पर होली के वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे रंग से खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान निक का ऐसा हाल हुआ कि देखने वाले एक बार सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने प्रियंका के लहंगे से अपने रंग भरे हाथ साफ किए।

तौलिए की जरूरत किस है?
प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तौलिए की जरूरत किस है?' होली पार्टी में प्रियंका ने हल्के पीले रंग की ड्रेस पहनी थी जबकि निक भी भारतीय पारंपरिक परिधान में थे। प्रियंका और निक होली के रंग में पूरी तरह सारोबार नजर आए। इस कपल के साथ कैटरीना कैफ भी खूब मस्ती करती दिखीं। इतना ही नहीं कैटरीना के साथ विक्की कौशल भी खूब रंग खेलते नजर आएं। इन दोनों के बीच अफेयर होेने की खबरें भी पिछले काफी दिनों से उड़ रही हैं।

Updated on:
08 Mar 2020 09:17 pm
Published on:
08 Mar 2020 07:09 pm
Also Read
View All