बॉलीवुड

BirthdaySpcl: Nick Jonas ने प्रियंका चोपड़ा को किस करने के लिए कर दिया था इंकार, पहली डेट पर एक्ट्रेस हो गई थी अपसेट

आज अमेरिकन पॉप सिंगर Nick Jonasका जन्मदिन है Nick Jonas आज अपना 28 वां जन्मदिन मना रहे हैl
2 min read
priyanka nick jonas love story
priyanka nick jonas love story

नई दिल्ली। Nick Jonas और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इनके रोमांस के चर्चे एक समय हर गलीयारों में सुनने को मिलते थे। लेकिन इस विदेशी लड़के ने आखिरकार एक दिन प्रियंका चोपड़ा से ब्याह रचाकर सबका मुंह बंद कर दिया। आज निक जोनास अपना 28 वां जन्मदिन मना रहे हैl जन्मदिन के इस खास मौके पर हम बता रहे है निकजोनास की प्रियंका चोपड़ा के साथ बीती पहली डेट के बारे में..

Nick Jonas और प्रियंका चोपड़ा की लवस्टोरी की शुरूआत साल 2016 से शुरू हुईl निक ने उन्हें पहली बार देखते ही दिल दे दिया था इसके बाद निक ने प्रियंका को साल 2017 में हुए ऑस्कर समारोह पर देखा। यह मौके को हाथ से ना जाने पाए इसके लिए वो उस भरे हॉल में जाकर सबसे सामने ही प्रपोज कर बैठे।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उनके प्यार को स्वीकारते हुए डेट पर बुलाया। दोनों क दूसरे से एक डेट पर मिले और उसके बाद अपने अपने अपार्टमेंट चले गए। हालांकि निक ने उस दौरान प्रियंका को किस तक नहीं किया, बल्कि उनकी पीठ थपथपाई हुए उनसे विदाई ली।

इसके बाद दोनों की मैसेजेस के जरिये महीनों तक बातें होती रही। इसके बाद दोनों 2017 में मेट गाला में एक साथ पहुंचे। वहीं पर प्रियंका ने निक को अपने अपार्टमेंट में बुलाया था लेकिन उस समय उनकी मां भी साथ थी।

प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि अपार्टमेंट में आकर हमने घंटों बात की। लेकिन जडाने के बाद मुझे किस ना करके मेरी मेरी पीठ थपथपाई।' जिससे मै काफी नराज हो गई। जब मैने निक से इस बारे में बात की तो उन्होंने मुझे समझाया कि उन्होंने किस इसलिए नहीं क्योंकि उनकी मां घर में थी। जिनका मै काफी सममान करता हूं। निक की यहबात मेरे दिल में बैठ गई।

बता दे कि निक और प्रियंका की शादी जोधपुर में दिसंबर में धूमधाम से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हुए दोनों धर्मों का पालन करते हुए शादी की थी। मई में निक ने प्रियंका को उनकी पहली डेट की दो साल की सालगिरह पर शुभकामना दी।

Updated on:
16 Sept 2020 04:03 pm
Published on:
16 Sept 2020 03:58 pm